फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिल्मों में आइटम नंबर्स के इस्तेमाल पर भड़कीं शबाना आजमी, बोलीं - 'महिलाओं की छवि को करते हैं खराब'

Wed, 08 Aug 2018 08:55 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 08 Aug 2018 08:55 AM IST
विज्ञापन
Shabana Azmi lashes out on item numbers which used in Bollywood films
shabana azmi
'अंकुर' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस शबाना आजमी का नाम हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की उन अदाकाराओं में शामिल है जो अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत चुकी हैं। 4 दशक से भी ज्यादा सिनेमाजगत में राज करने वाली वेटरन एक्ट्रेस शबाना आजमी ने हाल ही में एक इवेंट में गई जहां पर उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में बढ़ते आइटम नंबर्स पर अपनी राय रखी।

 
Shabana Azmi lashes out on item numbers which used in Bollywood films
शबाना आजमी
यह इवेंट निजी चैनल ने रखा था जिसमें शबाना आजमी पहुंची थीं। इस दौरान शबाना आजमी ने कहा- 'मैं फिल्मों में आइटम नंबर्स का इस्तेमाल करने के खिलाफ हूं। जो शब्द आइटम नंबर्स में इस्तेमाल किए जाते हैं वह अपमानजनक और महिलाओं की छवि पर खराब असर डालते हैं।' 
Shabana Azmi lashes out on item numbers which used in Bollywood films
Fevicol song
शबाना आजमी ने 'दबंग 2' फिल्म के गाने 'फेविकोल' पर बात करते हुए कहा- 'मुझे नहीं लगता फेविकोल वाले गाने का फिल्म से कोई मतलब था। यहां तक कि इसका फिल्म की कहानी से भी कोई लेना देना नहीं था। गीतकार को इस तरह के गाने को लिखने से पहले शब्दों पर थोड़ा ध्यान देना चाहिए।' 
विज्ञापन
विज्ञापन
Shabana Azmi lashes out on item numbers which used in Bollywood films
शबाना आजमी
इस इवेंट में शबाना आजमी ने बॉलीवुड फिल्मों की कहानी और महिला प्रधान फिल्मों की भी बात की। शबाना आजमी ने कहा - 'पहले की फिल्मों में महिलाओं को कमजोर दिखाया जाता था। अब फिल्मों में महिलाओं को मजबूत दिखाया जाता है।' आपको बता दें, शबाना आजमी हमेशा मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखती आई हैं।
विज्ञापन
Shabana Azmi lashes out on item numbers which used in Bollywood films
shabana azmi
शबाना आजमी आखिरी बार 'नीरजा' फिल्म में नजर आई थीं। इस फिल्म में उन्होंने सोनम कपूर की मां का किरदार निभाया था। शबाना आजमी के नाम बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्में हैं इनके नाम निशांत, परिणय, परवरिश, अमर अकबर एंथोनी, हीरा और पत्थर शामिल हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed