फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Covid 19: शबाना आजमी हुईं कोरोना संक्रमित, फैंस ने जताई चिंता

Tue, 01 Feb 2022 12:21 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: न्यूज डेस्क Updated Tue, 01 Feb 2022 12:21 PM IST
विज्ञापन
Shabana Azmi tested positive for Covid 19, Fans wish her speedy recovery
शबाना आजमी - फोटो : Social Media

कोरोना की तीसरी लहर में माया नगरी मुंबई की स्तिथि ज्यादा अच्छी नहीं है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में हर दूसरा स्टार कोरोना से संक्रमित हो रहा है। कुछ दिनों पहले ही काजोल कोविड पॉजिटिव हुई हैं और इसके बाद अब अभिनेत्री शबाना आजमी भी कोविड की चपेट में आ गईं हैं। इस खबर के आते ही बॉलीवुड से कई स्टार्स जैसे बोनी कपूर, दिव्या दत्ता, मनीष मल्होत्रा ने उनके जल्द ठीक होने की दुआ की है। साथ ही फैंस भी उनकी सेहत के लिए चिंता जता रहे हैं।

Shabana Azmi tested positive for Covid 19, Fans wish her speedy recovery
शबाना आजमी - फोटो : सोशल मीडिया

इंस्टाग्राम पर दी जानकारी
शबाना आजमी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसकी जानकारी देते हुए कहा," मैं आज कोरोना संक्रमित हो गई हूं। इस बात का पता चलते ही मैंने अपने आप को घर पर आइसोलेट कर लिया है। मैं उन सभी से अनुरोध करती हूं जो पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए थे कृपया अपना परीक्षण करवाएं।"

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shabana Azmi (@azmishabana18)


 
Shabana Azmi tested positive for Covid 19, Fans wish her speedy recovery
शबाना आजमी, जावेद अख्तर

स्टार्स ने की ज्लद ठीक होने की दुआ
शबाना की इस पोस्ट पर अभिनेत्री दिव्या दत्ता ने लिखा, "जल्द ठीक हो जाइए शबाना जी।" फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने इसपर कमेंट किया कि, "अपना ध्यान रखिए। जल्द स्वस्थ हो जाइए।" फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने शबाना जी के पति जावेद अख्तर के लिए चिंता जताते हुए लिखा, "हे भगवान, कृपया आप जावेद साहब से दूर रहें।" सैफ अली खान की बहन सबा अली खान ने कहा, "आदाब। आपका स्वास्थ्य जल्दी से ठीक हो जाए, मैं यही चाहती हूँ।"  

विज्ञापन
विज्ञापन
Shabana Azmi tested positive for Covid 19, Fans wish her speedy recovery
शबाना आजमी, जावेद अख्तर - फोटो : twitter

फैंस ने भी जताई चिंता
शबाना आजमी के फैंस उनके साथ-साथ जावेद अख्तर के लिए भी परेशान हैं। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, 'कोरोना को आपसे प्यार हो गया है, जल्दी ठीक हो जाइए।" वहीं दूसरे ने लिखा,"आप बहुत सुंदर लग रही हैं। आपका गले का हार भी बहुत प्यारा है। आप तेजी से ठीक हो जाएं।" जबकि एक ने कहा, "मैडम जल्दी ठीक हो जाइए। आशा है कि जावेद सर ठीक होंगे। आपके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।" 

विज्ञापन
Shabana Azmi tested positive for Covid 19, Fans wish her speedy recovery
शबाना आजमी

शबाना इन प्रोजेक्ट्स में करेंगी काम
शबाना आजमी जल्द ही करण जौहर के निर्देशन में बन रही फिल्म "रॉकी और रानी की प्रेम कहानी" में नजर आएंगी। इसमें वह रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, धर्मेंद्र और जया बच्चन के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed