{"_id":"5fdcc53a6b0def5c7759d541","slug":"shah-rukh-khan-and-salman-khan-reunion-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऐश्वर्या की वजह से लगी चिंगारी, कटरीना के बर्थडे पर हुआ धमाका, इस तरह एक दूसरे के दुश्मन बन गए थे शाहरुख और सलमान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ऐश्वर्या की वजह से लगी चिंगारी, कटरीना के बर्थडे पर हुआ धमाका, इस तरह एक दूसरे के दुश्मन बन गए थे शाहरुख और सलमान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Sat, 19 Dec 2020 11:00 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
सलमान खान और शाहरुख खान
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्टर्स की पार्टियां कई वजहों से चर्चा में रहती हैं। इन पार्टीज में एक तरफ जहां एक्टर्स के टूटे दिल जुड़ जाते हैं तो वहीं दूसरी तरफ कई मजबूत रिश्ते भी बिखर जाते हैं। ऐसा ही दोस्ती का रिश्ता कुछ साल पहले कटरीना कैफ की बर्थडे पार्टी में टूटा, जिसे जुड़ने में कई साल लग गए। ये रिश्ता था सलमान खान और शाहरुख खान की अटूट दोस्ती का।
2 of 6
कटरीना कैफ
- फोटो : instagram
बॉलीवुड के जब दो सूरमा आपस में भिड़ गए तो हर तरफ भूचाल आ गया। शाहरुख और सलमान की लड़ाई को पर कई लोगों ने मिट्टी डालने की कोशिश की लेकिन हर बार नाकामी ही हाथ लगी। कटरीना के जन्मदिन पर जो हुआ वो सालों पुरानी आग थी, जो कई सालों से दोनों के दिलों में जल रही थी।
दरअसल, इस पूरे मामले की शुरुआत साल 2002 में हो चुकी थी जब सलमान और ऐश्वर्या राय के बीच भी दूरियां बढ़ने लगी थीं। एक दिन फिल्म 'चलते चलते' के सेट पर सलमान ने आकर हंगामा कर दिया। शाहरुख ने सलमान को समझाने की कोशिश की लेकिन वे नहीं माने। ये बात शाहरुख को बहुत बुरी लगी और उन्होंने इस फिल्म से ऐश्वर्या को हटाकर रानी मुखर्जी को कास्ट कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
शाहरुख खान, सलमान खान
- फोटो : instagram/iamsrk, colorstv
इस घटना के बाद सलमान और शाहरुख के बीच मनमुटाव पैदा हो गया। फिर 16 जुलाई 2008 को कटरीना कैफ के जन्मदिन पर सलमान और शाहरुख फिर आमने सामने आ गए। दोनों पहले एक दूसरे की खिंचाई करने लगे लेकिन बाद में मामला बढ़ गया और दोनों की तीखी बहस हो गई। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे से बात करना बंद कर दिया। एक इंटरव्यू में सलमान ने कहा था कि शाहरुख ने मेरे बारे में जो कुछ कहा, वो मुझे पसंद नहीं। हालांकि वो मेरे परिवार की इज्जत करते हैं और मैं उनकी। हम एक दूसरे से भी आंखें नहीं मिलाते।
शाहरुख और सलमान के बीच ये दुश्मनी अर्पिता खान की शादी में खत्म हो गई। अर्पिता के संगीत समारोह में शाहरुख ने हिस्सा लिया और रिसेप्शन में उन्होंने मेहमानों का स्वागत एक परिवार के सदस्य की तरह किया। इस कार्यक्रम में उन्होंने जमकर डांस भी किया। हालांकि वे इस शादी में शामिल नहीं हो सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।