बॉलीवुड अभिनेत्री माही गिल फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाने में कामयाब रही हैं। अपने फिल्मी करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक किरदार निभाए हैं। फिल्म 'देव डी' से शुरू हुआ उनका बॉलीवुड सफर शानदार रहा है। हालांकि माही को देख उनकी उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल है लेकिन इस बार वह अपना 45वां जन्मदिन मना रही हैं।
तलाक के बाद इस अभिनेत्री ने की थी फिल्मों में एंट्री, सालों बाद किया बच्चे का खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माही गिल का जन्म 19 दिसंबर 1975 को चंडीगढ़ में हुआ था। कम ही लोग जानते हैं कि माही का असली नाम रिम्पी कौर गिल है। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत पंजाबी फिल्मों से की थी। अपनी प्रतिभा के चलते वह बॉलीवुड में आईं और पहली ही फिल्म के लिए फिल्म फेयर का अवार्ड जीत लिया।
कहा जाता है कि माही गिल को पहली बार अनुराग कश्यप ने एक पार्टी में देखा था जिसके बाद उन्होंने माही को अपनी फिल्म 'देव डी' के लिए कास्ट कर लिया। हिंदी और पंजाबी फिल्मों के अलावा माही ने तेलूगू फिल्मों में भी काम किया। तूफान' माही की पहली तेलूगू फिल्म थी। यह बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म 'जंजीर' का रीमेक थी। इस फिल्म में माही गिल ने मोना डॉर्लिंग का रोल निभाया था।
फिल्मों में आने से पहले ही माही गिल शादी शुदा थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 1992 में पंजाब के एक बिजनेसमैन के बेटे से उनकी शादी हुई थी। हालांकि ये रिश्ता ज्यादा लंबा टिक नहीं पाया और फिर दोनों अलग हो गए। एक इंटरव्यू में माही ने इस बात को स्वीकारा था कि पहली शादी के वक्त वे मेच्योर नहीं थीं।
माही गिल की एक बेटी भी और इस बात का खुलासा भी उन्होंने एक इंटरव्यू में किया था। इससे पहले इस बात की किसी को कानों-कान खबर भी नहीं थी। बेटी को लेकर माही का कहना था कि किसी ने उनसे कभी इस बारे में नहीं पूछा। हालांकि खबरें ऐसी भी हैं कि माही अपने बॉयफ्रेंड के साथ लिव-इन में रहती हैं और निकट भविष्य में शादी भी कर सकती हैं।
सैफ और करीना की पहली मुलाकात का है शाहरुख की फिल्म 'मैं हूं ना' से कनेक्शन, 'व्हॉट वुमन वॉन्ट्स' में किया खुलासा