{"_id":"5bdbc9f7bdec2269b44459cb","slug":"shah-rukh-khan-birthday-zero-trailer-will-launch-today","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन पर हीरो से 'जीरो' बनेंगे शाहरुख खान, फिल्म के ट्रेलर लांच के लिए शुरू की खास तैयारी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जन्मदिन पर हीरो से 'जीरो' बनेंगे शाहरुख खान, फिल्म के ट्रेलर लांच के लिए शुरू की खास तैयारी
Fri, 02 Nov 2018 09:24 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 02 Nov 2018 09:24 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
zero
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस बीच उनकी आने वाली फिल्म 'जीरो' की चर्चा और तेज हो गई है। खबरों की मानें तो फिल्म के मेकर्स शाहरुख खान के जन्मदिन पर 'जीरो' का ट्रेलर रिलीज करके उन्हें खास तोहफा देना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।
2 of 5
zero
- फोटो : social media
मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार जीरो के ट्रेलर को आज मुबंई में लांच किया जाएगा। खास बात यह है कि 'जीरो' के ट्रेलर लांच के दौरान मुंबई में उत्तर प्रदेश के शहर मेरठ को रिक्रिएट करने की योजना बनाई है। बताया जा रहा है कि 'जीरो' की कहानी मेरठ की पृष्ठभूमि पर बनी है। इसलिए मेकर्स ने इसके ट्रेलर लॉन्च के दौरान मुंबई में मेरठ का सेट बनाया है।
3 of 5
zero
- फोटो : file photo
गौरतलब है कि वडाला के सिनेमाघर में मेरठ के मशहूर घंटाघर को डिजाइन किया गया है। सिर्फ इतना ही नहीं, 'जीरो' के लांच के दौरान सिनेमाघर के अंदर मेरठ की गलियों और मेले को रीक्रिएट किया गया है। वहां पर मेरठ के मशहूर लजीज व्यंजनों का भी इंतजाम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
zero
- फोटो : social media
पता हो कि रिलीज से पहले कल 'जीरो' को दो पोस्टर भी रिलीज हुए हैं। फिल्म के पहले पोस्टर में शाहरुख खान अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ व्हील चैयर नजर आ रहे हैं। तो वहीं दूसरे पोस्टर में कटरीना के साथ उनका रोमाटिंक अंदाज दिखाई दे रहा है। शाहरुख सहित जीरो का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस को फिल्म के दोनों पोस्टर काफी पसंद आए हैं।
विज्ञापन
5 of 5
zero
- फोटो : file photo
अब तक 'जीरो' का एक टीजर भी रिलीज हुआ है। इसके पहले टीजर में शहारुख खान और सलमान खान की जोड़ी नजर आई थी। दर्शकों ने इस टीजर को भी काफी पसंद किया था। फिल्म जीको का निर्देशन आनंद एल राय कर रहे हैं। यह फिल्म 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।