बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के लिए 2023 काफी जबर्दस्त रहा। अभिनेता की बीते साल तीन फिल्में 'पठान', 'जवान' और 'डंकी' रिलीज हुई थी। अभिनेता इन दिनों तीनों फिल्मों की शानदार सफलता का जश्न मना रहे हैं। वहीं अभिनेता अब सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट में किंग खान ने उनकी फिल्म 'कभी हां कभी ना' को 30 साल पूरे होने पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि ये फिल्म उनके द्वारा की गई सबसे अच्छी फिल्म है।
Shah Rukh Khan: शाहरुख खान की 'कभी हां कभी ना' को तीन दशक पूरे, अभिनेता ने नोट साझा कर जताई खुशी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Mon, 26 Feb 2024 02:40 PM IST
सार
शाहरुख खान ने रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के पोस्ट को रीपोस्ट कर एक नोट लिखा है। उन्होंने एक नोट साझा कर कहा, 'मैं सचमुच मानता हूं कि यह फिल्म मेरे द्वारा की गई सबसे प्यारी और सबसे सुखद फिल्म है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन