फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये नौ फिल्में कर शाहरुख ने 'बादशाहत' लगाई दांव पर, अब करना पड़ रहा ये काम

Sat, 30 Nov 2019 01:06 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Sat, 30 Nov 2019 01:06 PM IST
विज्ञापन
shah rukh khan choose guest appearance role because of flops
शाहरुख की फ्लॉप फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान के फैंस उनकी आने वाली फिल्म का लंबे समय से इंतजार कर हैं। पिछले दिनों वो नेटफ्लिक्स पर डेविड लेटरमैन के शो में नजर आए थे। शाहरुख ने अभी तक अपने किसी नए प्रोजेक्ट का एलान नहीं किया है। ऐसी चर्चा है कि शाहरुख फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में मेहमान भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की मुख्य भूमिका है। इसके अलावा वो निर्देशक आनंद एल राय की एक फिल्म में मेहमान भूमिका में दिख सकते हैं। अब ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या लगातार फ्लॉप की वजह से शाहरुख ऐसे रोल चुन रहे हैं। शाहरुख भी इन सब से अच्छी तरह वाकिफ हैं तभी तो वो अगली कोई भी फिल्म बहुत सोच-समझकर करना चाहते हैं। चलिए आपको बताते हैं कि शाहरुख की वो कौन-कौन सी फिल्में रहीं जिनसे उनकी बादशाहत पर खतरा मंडराने लगा।

shah rukh khan choose guest appearance role because of flops
zero - फोटो : instagram

जीरो
शाहरुख की आखिरी रिलीज साल 2018 में आई 'जीरो' है। आनंद एल राय की इस फिल्म से दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं लेकिन सिनेमाघरों में जाकर उन्हें निराश होना पड़ा। 'जीरो' के फ्लॉप होने का नतीजा रहा कि अभी तक शाहरुख ने कोई फिल्म साइन नहीं की है।

shah rukh khan choose guest appearance role because of flops
Jab Tak Hai Jaan - फोटो : social media

जब तक है जान
शाहरुख खान की फ्लॉप फिल्मों का सिलसिला शुरू हुआ साल 2012 में रिलीज हुई 'जब तक है जान से'। यश चोपड़ा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिका में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
shah rukh khan choose guest appearance role because of flops
chennai express - फोटो : social media

चेन्नई एक्सप्रेस
रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बिजनेस तो अच्छा किया लेकिन आलोचकों ने फिल्म की कहानी को बिल्कुल भी पसंद नहीं किया। मसाला फिल्मों के ढर्रे जैसी बनी इस फिल्म के लिए शाहरुख की भी आलोचना हुई। 

विज्ञापन
shah rukh khan choose guest appearance role because of flops
HAPPY NEW YEAR - फोटो : social media

हैप्पी न्यू ईयर
फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' में शाहरुख एक बार फिर से खुद को दोहराते हुए ही नजर आए। फिल्म में वो ये संदेश देते हैं कि जिंदगी हारने वालों को दूसरा मौका देती है। उबाऊ कंटेट की वजह से फिल्म देखकर निकले दर्शकों ने शाहरुख को भी खूब खरी खोटी सुनाई। फराह खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण और अभिषेक बच्चन की मुख्य भूमिका है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed