फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिल्मों में सेलेब्स पहनते हैं शानदार कपड़े, लेकिन शूटिंग के बाद उनका क्या होता है? जानें जवाब

Sat, 30 Nov 2019 12:57 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Sat, 30 Nov 2019 12:57 PM IST
विज्ञापन
what happens to outfits of bollywood celebs once Movie Shoot is Completed
फिल्मों में सेलेब्स के कपड़े - फोटो : सोशल मीडिया

हर शुक्रवार सिनेमाघर में कोई न कोई फिल्म दस्तक देती है। इनमें से किसी को हिट या सुपरहिट का तमगा मिलता है तो वहीं दूसरी ओर कुछ फिल्में फ्लॉप या सुपरफ्लॉप भी हो जाती है। अब चाहें फिल्म हिट हो या फ्लॉप लेकिन लोकेशन्स से लेकर सितारों के कपड़ों तक पर खूब खर्चा किया जाता है। लेकिन आपने कभी सोचा कि सेलेब्स द्वारा पहने हुए कपड़ों का फिल्म के शूट के बाद आखिर होता क्या है ?

what happens to outfits of bollywood celebs once Movie Shoot is Completed
फिल्मों में सेलेब्स के कपड़े - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल हम सभी के दिलों दिमाग में कभी न कभी सेलेब्स के कपड़े देखकर ये ख्याल आया होगा कि ये कपड़े मेरे पास होते तो मजा आ जाता है। वहीं ये सवाल भी हमारे दिमाग में जरूर कौंधा होगा कि आखिर इन कपड़ों का होता क्या है। इस सवाल का एक दम सही और सटीक जवाब यशराज फिल्म्स की स्टायलिस्ट आयशा खन्ना ने एक इंटरव्यू में दिया था।

what happens to outfits of bollywood celebs once Movie Shoot is Completed
फिल्मों में सेलेब्स के कपड़े - फोटो : सोशल मीडिया

एक इंटरव्यू में आयशा ने बताया था कि फिल्मों में सेलेब्स द्वारा पहने गए अधिकतर कपड़ों को संभाल कर रख दिया जाता है। इसके साथ ही फिल्म का टैग उन कपड़ों पर लगा दिया जाता है। इसके बाद इन कपड़ों को मिक्स एंड मैच करके जूनियर आर्टिस्ट्स के लिए इस्तेमाल भी किया जाता है। वहीं उसी प्रोडक्शन हाउस की दूसरी फिल्मों में भी इन कपड़ों का इस्तेमाल होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
what happens to outfits of bollywood celebs once Movie Shoot is Completed
फिल्मों में सेलेब्स के कपड़े - फोटो : सोशल मीडिया

आयशा आगे कहती हैं कि कपड़ों को दूसरे किरदारों को पहनाते वक्त इस बात का खास ध्यान रखा जाता है कि दर्शकों को इस बात का आभास न हो कि ये कपड़े उन्होंने पहले किसी बड़े सितारे को पहने देखा है। वैसे ये जरूरी नहीं है कि हर कपड़े के साथ ही ऐसा हो, क्योंकि कुछ सितारे कोई खास कपड़ा पसंद आने पर अपने पास संभालकर भी रख लेते हैं।

विज्ञापन
what happens to outfits of bollywood celebs once Movie Shoot is Completed
फिल्म रोबोट में रजनीकांत और ऐश्वर्या राय - फोटो : सोशल मीडिया

वैसे कई बार ये भी देखा जाता है कि जब कोई बड़ा सेलिब्रिटी डिजाइनकर किसी फिल्म के लिए सितारों को कपड़े उपलब्ध करवाता है तो फिल्म खत्म होने के बाद उन्हें वापस ले लिया जाता है। वहीं फिल्म रिलीज होने के बाद कपड़ों की निलामी की जाती है। गौरतलब है कि फिल्म रोबोट में ऐश्वर्या राय और रजनीकांत द्वारा पहने गए आउटफिट्स को एक एनजीओ के लिए पैसे जुटाने के लिए ऑनलाइन ऑक्शन किया गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed