फिल्म पठान की भारी सफलता के बाद शाहरुख खान अपनी अगली फिल्म जवान और डंकी को लेकर काफी व्यस्त चल रहे हैं। एक्टर अपनी दोनों फिल्मों के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं। अभिनेता ने एटली निर्देशित फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी कर ली है, जिसमें उनके साथ मुख्य भूमिका में नयनतारा नजर आने वाली हैं। दूसरी ओर उन्होंने बीते महीने संजय दत्त के साथ कुछ सीक्वेंस शूट किए थे। इन सभी के बीच शाहरुख खान को फराह खान के साथ मुंबई में एक गाने की शूटिंग के लिए स्पॉट किया गया है।
Shah Rukh Khan-Farah: शाहरुख खान और फराह मुंबई में हुए स्पॉट, गाने की शूटिंग की तस्वीरें हुईं वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाने की शूटिंग के लिए शाहरुख फराह हुए स्पॉट
शाहरुख खान और फराह खान की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें दोनों सफेद रंग के आउटफिट में नजर आ रहे हैं। खबरों की मानें तो वे एक गाने की शूटिंग कर रहे हैं। हालांकि फिल्म का नाम अभी भी ज्ञात नहीं है।
तस्वीरें हुईं सोशल मीडिया पर वायरल
तस्वीरों में शाहरुख खान सफेद और नीले रंग की स्ट्राइप्ड टी-शर्ट में बेहद हैंडसम नजर आ रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर फराह खान कॉस्च्यूम लेकर खड़ी हैं और स्टाइलिस्ट से कुछ बात कर रही हैं। तस्वीरें देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि गाना काफी शानदार होने वाला है। इन तस्वीरों के वायरल होने के बाद फैंस भी काफी उत्सुक हो रहे हैं।
Payal Ghosh: अभिनेत्री पायल घोष ने बॉलीवुड पर कसा तंज, कहा- इंडस्ट्री में 50-60 फीसदी लोग भ्रष्ट
शाहरुख फराह हैं इंडस्ट्री के अच्छे दोस्त
जैसा कि सभी जानते हैं कि शाहरुख खान और फराह खान तीन दशकों से अधिक से एक दूसरे को जानते हैं। दोनों ही इंडस्ट्री के सबसे अच्छे दोस्तों में से एक हैं। शाहरुख खान ने फराह की निर्देशित कई फिल्मों में काम किया है, जिसमें मैं हूं ना, ओम शांति ओम और हैप्पी न्यू ईयर जैसी कई फिल्में शामिल हैं।
Neetu Kapoor: बेटे रणबीर कपूर की एक्स को लेकर नीतू ने किया ऐसा कमेंट? यूजर्स ने एक्ट्रेस को सुनाई खरी खोटी
इन फिल्मों में नजर आएंगे शाहरुख
एक्टर की हाल ही में रिलीज फिल्म पठान बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल रही थी। फिल्म ने वैश्विक स्तर पर 1000 करोड़ से भी ज्यादा कमाई की थी। वहीं, इन दिनों आईपीएल में शाहरुख की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। आपको बता दें कि एक्टर राजकुमारी हिरानी की फिल्म डंकी में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ तापसी पन्नू भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी।
Tiger Vs Pathaan: हैरान कर देगा 'टाइगर वर्सेज पठान' का बजट, करोड़ों नहीं अरबों रुपये होंगे खर्च