फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Video: शूटिंग के समय शाहरुख के पास आया सुहाना का कॉल, बेटी की सलाह पर एन्जॉय करते आए नजर

Tue, 08 Mar 2022 10:38 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Tue, 08 Mar 2022 10:38 PM IST
विज्ञापन
Shah Rukh Khan follows daughter Suhana advice about how to have fun in life
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड के बादशाह यानि किंग खान का एक वीडियो आजकल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वह दुबई में घूमते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के जरिए शाहरुख ने उनके फैंस को बताया कि वह भी उनके साथ दुबई घूम सकते हैं। इस वीडियो में वह फैन को दुबई का नजारा भी दिखा रहे हैं। वीडियो में दिखाया गया है कि कि शूटिंग के दौरान उनके पास बेटी सुहाना का कॉल आता है और वह उससे बातें करने लग जाते हैं। तभी सुहाना शाहरुख को बताती हैं कि दुबई बहुत अच्छी जगह है और आपको वहां एंज्वाय करना चाहिए और शाहरुख सुहाना की बात मानकर दुबई घूमने निकल जाते हैं।



 
Shah Rukh Khan follows daughter Suhana advice about how to have fun in life
शाहरुख खान, सुहाना खान - फोटो : instagram/srkuniverse

वीडियो कुछ यूं शुरु होता है कि शाहरुख दुबई में किसी शूटिंग पर होते हैं। शूटिंग खत्म होते ही शाहरुख के पास सुहाना का फोन आता है। वह शाहरुख से पूछती हैं कि आप घर पर हैं, तो शाहरुख जवाब देते हैं कि नहीं मैं शूट पर हूं। तब सुहाना शाहरुख को सलाह देती हैं आपको दुबई में एंज्वाय करना चाहिए। जिसके बाद शाहरुख निकल जाते हैं दुबई की गलियों में। वहां वह बच्चों के साथ डांस करते हैं, सेल्फी लेते हैं और फुटबॉल भी खेलते हैं। वीडियो में दुबई की शानदार झलक दिखाई गई है।

Shah Rukh Khan follows daughter Suhana advice about how to have fun in life
सुहाना खान, शाहरुख खान - फोटो : Instagram

शाहरुख का ये वीडियो बहुत प्यारा है, जिसे फैंस बार-बार देखना चाहेंगें। इसमें वह एक नए लुक में दिख रहे हैं। चार्मिंग स्टाइल और लंबे बाल इस लुक से वह अपने फैंस के दिलों पर राज कर रहे हैं। भले ही ये एक विज्ञापन है, लेकिन शाहरुख के चाहने वालों को उनका ये अंदाज बहुत भा रहा है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब देखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shah Rukh Khan follows daughter Suhana advice about how to have fun in life
शाहरुख खान - फोटो : Instagram

वर्कफ्रंट की बात करें तो इन दिनों शाहरुख अपनी फिल्म पठान की शूटिंग में बिजी हैं। पठान अगले साल 25 जनवरी को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी नजर आने वाले हैं।  हाल ही में पठान का एक टीजर रिलीज किया गया था, जिसमें शाहरुख की एक झलक देखने को मिली थी। फैंस को उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed