फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शाहरुख खान का घर 'मन्नत' अंदर से बिल्कुल 'जन्नत', पहली बार देखें आलीशान बंगले की तस्वीरें

Sun, 21 Jul 2019 03:50 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Sun, 21 Jul 2019 03:50 PM IST
विज्ञापन
shah rukh khan house mannat photos gauri khan decorate this
shah rukh khan - फोटो : social media
बॉलीवुड के किंग खान इन दिनों फिल्मों से दूर अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं । दो दशक से दर्शकों को एंटरटेन कर रहे शाहरुख खान को अभी भी काम की कमी नहीं है लेकिन वो कुछ पल सुकून से अपने घर पर रह रहे हैं । शाहरुख खान के घर का नाम 'मन्नत' है । इस घर को शाहरुख की पत्नी गौरी खान ने सजाया है । गौरी एक इंटीरियर डिजाइनर हैं ।
shah rukh khan house mannat photos gauri khan decorate this
मन्नत - फोटो : Architectural digest
गौरी ने ये घर 1920 सदी के हिसाब से डिजाइन किया है । पहले इसे विला विएना के नाम से जाना जाता है । अब इस बंगले पर आज शाहरुख खान राज करते हैं। 'मन्नत' से पहले शाहरुख खान वहीं पास में रहा करते थे । शाहरुख हमेशा से इस बंगले को खरीदना चाहते थे । अब इस बंगले पर आज शाहरुख खान राज करते हैं। 'मन्नत' से पहले शाहरुख खान वहीं पास में रहा करते थे । शाहरुख हमेशा से इस बंगले को खरीदना चाहते थे । बता दें कि 'मन्नत' में सनी देओल की फिल्म 'नरसिम्हा' का क्लाइमैक्स शूट हुआ था । इसी जगह पर डेविड धवन की गोविंदा स्टारर 'शोला और शबनम' की शूटिंग भी हुई थी ।
shah rukh khan house mannat photos gauri khan decorate this
मन्नत - फोटो : Architectural digest
शाहरुख खान ने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ये बंगला 13.32 करोड़ रुपए में खरीदा था। शाहरुख खान इसका नाम जन्नत रखना चाहते थे लेकिन फिर 'मन्नत' रखा । मन्नत के बारे में शाहरुख खान कहते हैं, 'मैं हमेशा समझता था कि वो जगह मुजरा सेट है या किसी विलेन का अड्डा।' शाहरुख के इस बंगले का ढांचा 20वीं सदी के ग्रेड-3 हेरिटेज का है, जो हर ओर से खुलता है। आसमान की ओर, पीछे की ओर और किनारे की ओर। इसमें पांच बेडरूम हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
shah rukh khan house mannat photos gauri khan decorate this
मन्नत - फोटो : Architectural digest
मल्टीपल लिविंग एरिया, एक जिम्नेजियम और लाइब्रेरी जैसी हर सुख-सुविधा यहां मौजूद है। यह बंगला कभी 'विला विएना' के नाम से जाना जाता था और इसके मालिक मूल गुजरात का पारसी किकु गांधी थे। मुंबई की आर्ट दुनिया में एक बड़ा नाम रखने वाले किकु गांधी मुंबई के प्रतिष्ठित 'शिमॉल्ड आर्ट गैलरी' के भी स्थापक हैं। वे ही इस बंगले के मालिक थे। शाहरुख ने इनसे ये बंगला खरीदा था। मुंबई स्थित फकीह एंड एसोसिएट्स ने 'मन्नत' को संवारा है । 
विज्ञापन
shah rukh khan house mannat photos gauri khan decorate this
मन्नत - फोटो : Architectural digest
इन्होंने लाइट-फिटेड बॉक्स से जोड़कर एक उप-भवन बनाया, जिसे कैफ फकीह इंटरवेंशन सेंटर कहते हैं। बंगले के इंटीरियर के साथ स्टाइलिंग का काम खुद गौरी ने किया है। वे बताती हैं कि इसके लिए उन्हें चार साल से भी अधिक का समय लगा। वे ट्रैवलिंग करतीं, एक-एक चीज खुद अपनी पसंद से खरीदतीं और घर के हर कोने को पूरी शिद्दत से सजातीं, ताकि सब परफेक्ट लगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed