फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Atlee Jawan: जवान के निर्देशक की ये फिल्में देखीं क्या, पहली ही फिल्म में लगाया सिक्सर, पढ़िए पूरा स्कोर कार्ड

Sat, 23 Sep 2023 10:16 PM IST
दीक्षा पाठक अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 23 Sep 2023 10:16 PM IST
विज्ञापन
Shah Rukh Khan Jawan star Atlee Kumar Directed Films list Raja Rani Theri Mersal Bigil
जवान टीम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

तमिल सिनेमा के सुपरहिट निर्देशक एटली  ने हिंदी सिनेमा में कदम रखा तो यहां भी उनको जबरदस्त कामयाबी मिली है। हिंदी सिनेमा के किंग शाहरुख खान को लेकर 'जवान' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म निर्देशित कर चुके एटली हिंदी सिनेमा में भी एक कामयाब निर्देशक के तौर पर स्थापित हो गए हैं। साउथ में एटली कुमार ने अपने निर्देशन करियर की शुरुआत तमिल फिल्म 'राजा रानी' से की और, यह फिल्म जबरदस्त हिट रही। इस फिल्म के बाद  एटली कुमार ने न सिर्फ एक से बढ़कर ए हिट फिल्में दी बल्कि उनकी फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी फिल्म दर फिल्म काफी चौंकाने आने वाले रहे हैं...

Shah Rukh Khan Jawan star Atlee Kumar Directed Films list Raja Rani Theri Mersal Bigil
राजा रानी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

राजा रानी (27 सितंबर 2013)
साल 2013 में एटली ने अपने निर्देशन करियर की शुरुआत तमिल फिल्म ‘राजा रानी’ से की। इस फिल्म की कहानी भी एटली ने खुद ही लिखी थी और फिल्म का निर्माण ए आर मुरुगादॉस ने किया था। कहानी जॉन और रेजिना नामक किरदारों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो कुछ परिस्थितियों के कारण शादीशुदा होने के बाद भी एक-दूसरे के प्रति प्रेम विकसित करने में असफल हो जाते हैं। इस फिल्म में आर्य और नयनतारा की लीड भूमिका थी। 25 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 84 करोड़ रुपये रहा। 

Kriti Sanon: कृति सेनन-कनिका ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात, सोशल मीडिया पर की सरकार की जमकर तारीफ

Shah Rukh Khan Jawan star Atlee Kumar Directed Films list Raja Rani Theri Mersal Bigil
थेरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

थेरी (14 अप्रैल 2016)
तमिल फिल्म 'थेरी' एटली कुमार के निर्देशन में बनी दूसरी हिट फिल्म रही। यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म थी। जिसमे विजय, सामंथा रुथ प्रभु और एमी जैक्सन की मुख्य भूमिकाएं थीं। इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 150 करोड़ रुपये रहा। यह फिल्म दलपति विजय के नाम से मशहूर हुए अभिनेता विजय के करियर के लिए एक  मील का पत्थर साबित हुई, क्योंकि उनके करियर की 150 करोड़ रुपये का बिजनेस करने वाली यह पहली थी। यह फिल्म तमिल सिनेमा की उस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म रही।

Kriti Sanon: कृति सेनन-कनिका ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात, सोशल मीडिया पर की सरकार की जमकर तारीफ

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shah Rukh Khan Jawan star Atlee Kumar Directed Films list Raja Rani Theri Mersal Bigil
मर्सल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मर्सल (18 अक्तूबर 2017)
फिल्म 'मर्सल' के जरिए एटली कुमार ने तमिल इंडस्ट्री में एक और कीर्तिमान स्थापित कर दिया। इस फिल्म के जरिए उनको एक बार बड़ी सफलता मिली। फिल्म की कहानी दो भाइयों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो जन्म के समय अलग हो गए थे। एक जादूगर है जो अपने माता-पिता की मौत का बदला ले रहा है, और दूसरा एक प्रतिष्ठित डॉक्टर है जो अपने मरीजों से बहुत कम रकम लेता है। इस फिल्म में अभिनेता विजय तिहरी भूमिका में नजर आए थे। फिल्म के बाकी कलाकारों में  सत्यराज, वडिवेलु , नित्या मेनन, काजल अग्रवाल, सामंथा रुथ प्रभु, हरीश पेराडी और कोवई सरला की मुख्य भूमिकाएं थी। इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 200 करोड़ रुपये के आस पास रहा।

Zeenat Aman: जीनत अमान ने शेयर किया 'आंटी से अमेजन' तक का सफर, एक्ट्रेस ने टीम को दिया धन्यवाद

विज्ञापन
Shah Rukh Khan Jawan star Atlee Kumar Directed Films list Raja Rani Theri Mersal Bigil
बिगिल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बिगिल (25 अक्टूबर 2019)
तमिल भाषा की एटली कुमार के निर्देशन में बनी फिल्म 'बिगिल' स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म थी। फिल्म की कहानी एक युवक के फुटबॉलर से गैंगस्टर बनने की है। वह एक महिला फुटबॉल टीम को प्रशिक्षित करने का फैसला करता है जब महिला फुटबाल टीम के कोच पर हमला होता है और वह लकवाग्रस्त हो जाता है। फिल्म में विजय, नयनतारा, जैकी श्रॉफ, विवेक और कथिर की लीड भूमिका है। इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करीब 300 करोड़ रुपये रहा।

Zeenat Aman: जीनत अमान ने शेयर किया 'आंटी से अमेजन' तक का सफर, एक्ट्रेस ने टीम को दिया धन्यवाद

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed