{"_id":"6545cdcbdc0f9106db0988fa","slug":"shah-rukh-khan-rajkumar-hirani-film-dunki-to-have-4-more-teaser-3-drop-video-got-ua-certificate-as-per-reports-2023-11-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Dunki: 'डंकी' के चार टीजर रिलीज करने की तैयारी में हैं शाहरुख खान! तीन ड्रॉप वीडियो को मिला यूए सर्टिफिकेट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Dunki: 'डंकी' के चार टीजर रिलीज करने की तैयारी में हैं शाहरुख खान! तीन ड्रॉप वीडियो को मिला यूए सर्टिफिकेट
साल 2023 शाहरुख खान का है। 'पठान' और 'जवान' में दो ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर देने के बाद उनकी साल की अपनी तीसरी फिल्म 'डंकी' रिलीज होने के लिए तैयार है, उम्मीद है कि यह भी बाकी दो फिल्मों की तरह ब्लॉकबस्टर होगी। दर्शक बेसब्री से फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। यह राजकुमार हिरानी के साथ शाहरुख खान का पहला सहयोग है। फैंस डंकी से जुड़ी छोटी से छोटी जानकारी जान उत्सुक हो जाते हैं। अब फैंस की इस उत्सुकता को और बढ़ाने के लिए नई जानकारी सामने आई है, जो फिल्म के टीजर से जुड़ी है।
2 of 5
डंकी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अपने 58वें जन्मदिन पर शाहरुख ने फिल्म डंकी का पहला टीजर जारी किया, जो 42 मिलियन से अधिक व्यूज के साथ अब तक का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला टीजर बन गया है। ड्रॉप वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था, “अपने सपनों और इच्छाओं को पूरा करने की कोशिश कर रहे सरल और वास्तविक लोगों की कहानी। दोस्ती, प्यार और साथ रहने का... घर नामक रिश्ते में होने का। एक दिल छू लेने वाले कहानीकार की दिल छू लेने वाली कहानी। इस यात्रा का हिस्सा बनना सम्मान की बात है और मुझे उम्मीद है कि आप सभी हमारे साथ आएंगे। डंकी ड्रॉप 1 आ चुका है।
3 of 5
डंकी
- फोटो : Social media
ड्रॉप की रिलीज से एक दिन पहले खबर आई थी कि फिल्म के मेकर्स ने दो टीजर को सीबीएफसी बोर्ड से सर्टिफाइड करवाया था। दोनों टीजर को यू सर्टिफिकेट मिला था, जिनमें से एक को किंग खान के जन्मदिन पर रिलीज किया गया था। अब खबर आई है कि फिल्म के दो टीजर नहीं, बल्कि चार टीजर जारी किए जाएंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म के चार और ड्रॉप्स (टीजर) आने वाले हैं, जो फिल्म की रिलीज से पहले जारी किए जाएंगे। कहा जा रहा है कि उन चार में से तीन ड्रॉप को यू/ए सर्टिफिकेट मिल गया है। डंकी के टीजर को सलमान खान और कैटरीना कैफ की टाइगर 3 से भी जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शाहरुख खान- राजकुमार हिरानी
- फोटो : सोशल मीडिया
यह दावा किया जा रहा है कि यह फिल्म प्रमोशन का एक नया तरीका है, जिसमें शाहरुख और राजकुमार हिरानी पूरी तरह से तालमेल बिठा रहे हैं कि वे दर्शकों के सामने कहानी और उसके पात्रों को कैसे प्रकट करना चाहते हैं। ड्रॉप के जरिए धीरे धीरे निर्माता फिल्म के लिए दर्शकों के बीच जबर्दस्त उत्साह पैदा करना चाहते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
डंकी-सालार
- फोटो : सोशल मीडिया
'डंकी' भारत में 22 दिसंबर और दुनिया भर में 21 दिसंबर को रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म में तापसी पन्नू, विक्की कौशल और बोमन ईरानी भी अहम भूमिका में हैं। यह 22 दिसंबर को प्रभास और प्रशांत नील की 'सालार: पार्ट वन- सीजफायर' के साथ भी टकराएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।