{"_id":"65ba2f40b6496361a60aec06","slug":"shah-rukh-khan-reacts-to-jawan-dialogue-writer-sumit-arora-post-says-he-also-wanted-to-decorate-home-like-this-2024-01-31","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shah Rukh Khan: अपने घर की दीवार को 'जवान' के डायलॉग से सजाना चाहते थे शाहरुख, बताया- किस कारण नहीं कर पाए ऐसा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Shah Rukh Khan: अपने घर की दीवार को 'जवान' के डायलॉग से सजाना चाहते थे शाहरुख, बताया- किस कारण नहीं कर पाए ऐसा
बॉलीवुड किंग शाहरुख खान के लिए साल 2023 बहुत ही खास रहा है। उन्होंने लगभग चार साल के लंबे अंतराल के बाद लगातार तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। शाहरुख की फिल्म 'पठान' और 'जवान' ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। एटली द्वारा निर्देशित शाहरुख खान की फिल्म ' जवान ' ने अपनी जबर्दस्त कहानी और एक्शन सीन के साथ बॉक्स-ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ते हुए 2023 में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की। जवान के डायलॉग दर्शकों को काफी पसंद आए थे।
2 of 5
शाहरुख खान
- फोटो : Instagram Post
जवान के संवाद लेखक ने हाल ही में फिल्म के सबसे यादगार डायलॉग का एक पोस्टर साझा किया। शाहरुख खान ने इसका मजेदार जवाब दिया है। शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' के संवाद लेखक सुमित अरोड़ा ने अपने घर के एक कोने की तस्वीर साझा की है। इसमें शाहरुख खान की झलक और फिल्म का सुपर-हिट डायलॉग 'बाप से बात कर' वाला पोस्टर लगा हुआ है।
सुमित अरोड़ा ने लिखा, 'जब आपका डायलॉग आपके घर की साज-सज्जा का हिस्सा बन जाए, जवान।' किंग खान ने इसपर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'मैंने भी सोचा था आपकी लाइन्स एक दीवार पर लगाऊंगा। इतने लंबे लंबे डायलॉग हैं आपके....इतनी लंबी दीवार ही नहीं है घर में।'
2023 में शाहरुख खान ने सिद्धार्थ आनंद की 'पठान' के साथ साल की शुरुआत की, जिसमें दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी अहम भूमिका में थे। इसके बाद, उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ते हुए एक और ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जवान' दी। इसके बाद साल के अंत में राजकुमार हिरानी की डंकी में नजर आए।
विज्ञापन
5 of 5
शाहरुख खान
- फोटो : अमर उजाला
शाहरुख खान की ये तीनों फिल्में ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुईं। शाहरुख खान के वर्कफ्रंट की बात करें, तो अभिनेता आखिरी बार फिल्म 'डंकी' में नजर आए। इस फिल्म में शाहरुख खान के अलावा बोमन ईरानी, तापसी पन्नू, विक्की कौशल, विक्रम कोचर और अनिल ग्रोवर जैसे सितारे भी अहम भूमिका में थे। इसके बाद वह 'किंग' के लिए सुजॉय घोष के साथ सहयोग करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, जिसमें वह अपनी बेटी सुहाना खान के साथ स्क्रीन साझा करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।