सब्सक्राइब करें

Rakul-Jackky Wedding: पीएम मोदी के आह्वान पर रकुल-जैकी ने बदला इरादा, अब भारत में डेस्टिनेशन वेडिंग की तैयारी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 31 Jan 2024 02:22 PM IST
विज्ञापन
Rakul preet Singh Jackky Bhagnani Wedding updates couple change destination wedding after PM Modi Appeal
रकुल प्रीत सिंह, जैकी भगनानी - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी  जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दो दिवसीय यह विवाह समारोह गोवा में आयोजित होगा।  इस जोड़े ने मूल रूप से विदेश में डेस्टिनेशन वेडिंग की योजना बनाई थी, लेकिन अंतिम समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परिवारों से भारत के भीतर अपनी शादी के उत्सव की मेजबानी करने के आह्वान के बाद दोनों ने भारत में ही शादी करने का निर्णय लिया है।

Shilpa Shetty: 'चैंपियंस ऑफ चेंज 2023' पुरस्कार से सम्मानित हुईं शिल्पा, फैंस को दिया इस उपलब्धि का श्रेय

Trending Videos
Rakul preet Singh Jackky Bhagnani Wedding updates couple change destination wedding after PM Modi Appeal
रकुल प्रीत सिंह, जैकी भगनानी - फोटो : इंस्टाग्राम

जल्द ही शादी करने वाले इस जोड़े के एक करीबी सूत्र ने खुलासा किया, "रकुल और जैकी ने शुरू में अपनी शादी मध्य पूर्व में करने की योजना बनाई थी। लगभग छह महीने की योजना के बाद सब कुछ काफी हद तक ठीक चल जा रहा था। हालांकि, दिसंबर में भारतीय प्रधानमंत्रीआह्वान के बाद रकुल और जैकी ने अपनी मूल योजनाओं पर पुनर्विचार किया और शादी को भारत में स्थानांतरित कर दिया। उनका निर्णय दिसंबर के मध्य में लिया गया।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Rakul preet Singh Jackky Bhagnani Wedding updates couple change destination wedding after PM Modi Appeal
रकुल प्रीत सिंह, जैकी भगनानी - फोटो : इंस्टाग्राम

सूत्र ने कहा, ''पिछले साल पीएम मोदी ने अमीर और प्रभावशाली परिवारों से अपने जीवन के बड़े आयोजनों के लिए भारत को चुनने का आग्रह किया गया था। काफी कुछ तय होने के बावजूद दंपति ने देश के प्रति अपने प्रेम और इसकी बढ़ती अर्थव्यवस्था में योगदान करने की इच्छा से प्रेरित होकर यह फैसला लिया है।''

Rakul preet Singh Jackky Bhagnani Wedding updates couple change destination wedding after PM Modi Appeal
रकुल प्रीत सिंह, जैकी भगनानी - फोटो : इंस्टाग्राम

सूत्र ने बताया कि यह निर्णय दंपत्ति की नागरिक के रूप में जिम्मेदारी की भावना, राष्ट्रीय भावना के अनुरूप होने और देश के भीतर कार्यक्रम आयोजित करने के सामूहिक प्रयास में योगदान को प्रदर्शित करता है। जिम्मेदार नागरिक के रूप में, वे न केवल अपने प्यार का जश्न मनाने जा रहे हैं बल्कि राष्ट्र के प्रति अपना कर्तव्य भी निभा रहे हैं। 

विज्ञापन
Rakul preet Singh Jackky Bhagnani Wedding updates couple change destination wedding after PM Modi Appeal
रकुल प्रीत सिंह, जैकी भगनानी - फोटो : इंस्टाग्राम

वर्क फ्रंट की बात करें तो पिछले साल रकुल छतरीवाला और आई लव यू नाम की फिल्म में नजर आई थी। साल 2024 में वे मेरी पत्नी का रीमेक और इंडियन 2 जैसी फिल्मों में नजर आने वाली हैं। दोनों ही फिल्मों का फैंस को बेसब्री से इंतजार है।
Apna Adda 05: आगरा के मयंक को शहर की कबूतरबाजी ने दिलाई शोहरत, कैमरे से देखा मनोरंजन का नया आसमान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed