सब्सक्राइब करें

Kajal Nishad: लोकसभा चुनाव में गोरखपुर से ताल ठोंक रही हैं काजल, राजनीति से पहले फिल्मी पर्दे पर दिखाया है दम

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 31 Jan 2024 02:10 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha polls 2024: Bhojpuri actress Kajal Nishad is sp candidate from Gorakhpur Know her movie career
काजल निषाद - फोटो : इंस्टाग्राम

फिल्मी हस्तियों का राजनीति के मैदान में उतरना कोई नई बात नहीं है। दशकों से ऐसा होता आ रहा है। बॉलीवुड के कई स्टार्स राजनीति में उतर चुके हैं तो भोजपुरी इंडस्ट्री भी इससे अछूती नहीं है। मनोज तिवारी, रवि किशन और दिनेश लाल याद 'निरहुआ' कई नामी सितारे राजनीति में सक्रिय हैं। इनके अलावा एक नाम और है और वो हैं काजल निषाद। काजल निषाद लोकसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी के टिकट पर उत्तर प्रदेश की गोरखपुर सीट से ताल ठोकने जा रही हैं। इससे पहले काजल अभिनय की दुनिया में दमखम दिखा चुकी हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में...

Trending Videos
Lok Sabha polls 2024: Bhojpuri actress Kajal Nishad is sp candidate from Gorakhpur Know her movie career
काजल निषाद - फोटो : सोशल मीडिया

काजल निषाद की फिल्मों से राजनीति तक की यात्रा काफी फिल्मी है। काजल निषाद का जन्म गुजरात के कच्छ में हुआ, लेकिन वह करियर के लिए मुंबई आ गईं और यहीं फिल्मों और टीवी शो में काम किया। वर्ष 2009 में उन्होंने 'लापतागंज' शो में 'चमेली' के रोल से करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने भोजपुरी सिनेमा का रुख किया। उनकी पहली भोजपुरी फिल्म 'शादी ब्याह' थी। इसके बाद उनका पर्दार्पण राजनीति में हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Lok Sabha polls 2024: Bhojpuri actress Kajal Nishad is sp candidate from Gorakhpur Know her movie career
काजल निषाद - फोटो : इंस्टाग्राम

करियर के दौरान काजल की मुलाकात भोजपुरी फिल्मों के प्रोड्यूसर संजय निषाद से हुई और दोनों ने शादी कर ली। संजय गोरखपुर के भौवापार में रहने वाले हैं। काजल ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत कांग्रेस पार्टी के साथ की। लेकिन, फिलहाल में समाजवादी पार्टी का हिस्सा हैं। समाजवादी पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने सदर लोकसभा सीट से एक बार फिर काजल निषाद पर दांव लगाया है। 
No Entry 2: नो एंट्री के सीक्वल में नए सितारों की एंट्री? वरुण, दिलजीत और अर्जुन कपूर के नाम की चर्चा

Lok Sabha polls 2024: Bhojpuri actress Kajal Nishad is sp candidate from Gorakhpur Know her movie career
काजल निषाद

काजल ने पहली बार विधानसभा चुनाव 2012 में कांग्रेस के टिकट पर गोरखपुर ग्रामीण निर्वाचन क्षेत्र से किस्मत आजमाई थी, लेकिन वे हार गईं। इसके बाद वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने काजल निषाद को कैपियरगंज विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारा। पार्टी को निषाद वोट बैंक पर भरोसा था लेकिन, भाजपा प्रत्याशी और पूर्व मंत्री फतेह बहादुर सिंह ने हरा दिया। वर्ष 2023 में हुए निकाय चुनावों में भी सपा ने उन्हें गोरखपुर महापौर के पद के लिए टिकट देकर भरोसा जताया। लेकिन वे हार गईं।
Jigra: 'जिगरा' के सेट से वायरल हुईं आलिया की तस्वीरें, दमदार लुक में नजर आईं अभिनेत्री

विज्ञापन
Lok Sabha polls 2024: Bhojpuri actress Kajal Nishad is sp candidate from Gorakhpur Know her movie career
अखिलेश यादव के साथ काजल - फोटो : सोशल मीडिया

कहा जा रहा है कि एक बार फिर सपा ने काजल पर दांव लगाकर यादव-मुस्लिम और निषाद वोट बैंक पर निशाना साधा है। काजल के फिल्मी सफर की बात करें तो वे 'तोता वेड्स मैना' में राम कटोरी चाची की भूमिका से दर्शकों के बीच लोकप्रिय रही हैं। इसके अलावा उन्होंने कलर्स के शो 'इश्क का रंग सफेद' में कनक त्रिपाठी का किरदार भी बखूबी निभाया।
Isha Malviya: 'बिग बॉस के बाथरूम में लगे होते हैं माइक्रोफोन', ईशा मालवीय का सनसनीखेज खुलासा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed