सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Shah Rukh Khan: जब आर्यन को जन्म देते समय नाजुक हालत में थीं गौरी, शाहरुख खान को सताने लगा था इस बात का डर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 25 Jun 2023 12:04 PM IST
विज्ञापन
Shah Rukh Khan reveals he thought Gauri Khan would die giving birth to son Aryan Khan actor Got scared for her
शाहरुख खान और गौरी खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी पहली फिल्म 'दीवाना' के बाद से 31 साल के लंबे करियर के साथ करोड़ों फैंस बनाएं हैं। शाहरुख की शादी गौरी खान से हुई है और उनके तीन बच्चे हैं, आर्यन, सुहाना और अबराम। कपल के रिश्ते की हर कोई तारीफ करता है और उनकी प्रेम कहानी को अक्सर एक प्रेरणा के रूप में देखा जाता है। अभिनेता ने खुलासा किया था कि एक समय ऐसा था, जब उन्हें लगा कि वह गौरी खान को खो देंगे और इस विचार ने उन्हें बुरी तरह डरा कर रख दिया।

Trending Videos
Shah Rukh Khan reveals he thought Gauri Khan would die giving birth to son Aryan Khan actor Got scared for her
गौरी खान-शाहरुख खान - फोटो : social media

1997 में जब शाहरुख ने अपने बेटे आर्यन का स्वागत किया, तब उन्होंने स्टारडम का आनंद लेना शुरू ही किया था। एक साक्षात्कार में अभिनेता ने उस समय के बारे में बात की थी, जब उनके बेटे का जन्म हुआ था। आर्यन को जब गौरी ने जन्म दिया तो अभिनेता उनकी जान को लेकर कैसे डरे हुए थे।

Priyamani: 'वह मेरे जीवन का सबसे खास पल था', चेन्नई एक्सप्रेस में शाहरुख के साथ काम करने पर बोलीं प्रियामणि


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Shah Rukh Khan reveals he thought Gauri Khan would die giving birth to son Aryan Khan actor Got scared for her
शाहरुख खान और गौरी खान - फोटो : सोशल मीडिया

अस्पताल में भर्ती होने के दौरान गौरी को विभिन्न ट्यूबों और चिकित्सा उपकरणों के साथ देखना शाहरुख के लिए बहुत मुश्किल था। उन्होंने कहा, ''मैं उनके सिजेरियन के लिए उनके साथ ऑपरेशन थिएटर में गया था और मुझे लगा कि वह मर जाएंगी। उस समय मैंने बच्चे के बारे में सोचा भी नहीं। यह मेरे लिए महत्वपूर्ण नहीं था। वह बहुत कांप रही थीं और मैं जानता हूं कि आप बच्चों को जन्म देते समय नहीं मरते, लेकिन फिर भी, मैं थोड़ा डर गया।”

Jr NTR: जूनियर एनटीआर ने पूरा किया 'देवरा' का एक और शेड्यूल, फिल्म की रिलीज को लेकर बेहद उत्साहित हैं अभिनेता


 
Shah Rukh Khan reveals he thought Gauri Khan would die giving birth to son Aryan Khan actor Got scared for her
गौरी खान-आर्यन-शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख ने अपने बेटे के लिए आर्यन नाम चुनने के पीछे का कारण भी बताया और कहा कि उन्हें इस नाम की ध्वनि पसंद है। उन्होंने कहा, "मैंने सोचा था कि जब वह किसी लड़की को बताएगा कि मेरा नाम आर्यन खान है तो वह वास्तव में प्रभावित होगी।" शाहरुख ने मानना है कि आर्यन को उनका लुक गौरी और उनसे मिला है। उन्होंने कहा, “मुझे नहीं पता, आर्यन हाव-भाव मेरे जैसे हैं, लेकिन मुझे लगता है, वह हम दोनों का एक मिश्रण है।''

Kiara Advani: कियारा ने पति सिद्धार्थ मल्होत्रा पर लुटाया प्यार, तारीफ कर 'शेरशाह' को बुलाया अपना घर और दोस्त

विज्ञापन
Shah Rukh Khan reveals he thought Gauri Khan would die giving birth to son Aryan Khan actor Got scared for her
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं बात करें शाहरुख खान की आने वाली फिल्मों के बारे में तो अभिनेता को हाल ही में ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पठान' में देखा गया था। दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम अभिनीत इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर हंगामा मचा दिया था। शाहरुख अगली बार एटली की 'जवान' में नजर आएंगे, जो सात सितंबर को रिलीज होगी। साथ ही वह राजकुमार हिरानी की 'डंकी' में नजर आएंगे।

Aftab Shivdasani: फिल्मों में फ्लॉप होने के बाद भी करोड़ों की कमाई करते हैं आफताब, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed