शाहरुख खान और गौरी खान की जोड़ी बॉलीवुड के परफेक्ट कपल में से एक मानी जाती है। मौका कोई भी हो शाहरुख, गौरी को इम्प्रेस करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। एक बार फिर शाहरुख ने सोशल मीडिया पर ऐसा कुछ लिखा जिसे देखकर गौरी भी खुश हो गई होंगी।
गौरी खान की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर कर शाहरुख ने दिया ये मजेदार कैप्शन, खुश हो जाएंगी पत्नी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर शाहरुख कम ही एक्टिव रहते हैं। इस बार उन्होंने गौरी की एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की और कैप्शन में लिखा- 'एक ब्यूटीफुल होममेकर ने एक ब्यूटीफुल घर बनाया। बस।' शाहरुख के इस कैप्शन से साफ है कि घर तो गौरी ही संभालती हैं।
Beautiful homes are made by beautiful home makers. Bas! pic.twitter.com/PXTYIHsrmm
गौरी खान एक मशहूर इंटीरियर डिजाइनर हैं। उन्होंने जैकलीन फर्नांडिस, रणबीर कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवन समेत कई बड़े सेलेब्स के घर को डिजाइन किया है। गौरी अक्सर खुद के इंटीरियर की हुई तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
शाहरुख खान हाल ही में पूरे परिवार के साथ मालदीव में छुटि्टयां मनाकर भारत लौटे हैं। एक फोटो में शाहरुख और गौरी बोट राइडिंग एंज्वॉय करते नजर आए। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए शाहरुख खान ने लिखा, 'पर्फेक्ट हेडस्टैंड, पर्फेक्ट हार्मनी, पर्फेक्ट सनसेट, पर्फेक्ट पत्नी और पर्फेक्ट हॉलीडे।'
Perfect Handstand. Perfect Harmony. Perfect Sunset. And Perfect wife!! Thank you @JumeirahJV and @MakePlansHols for a Perfect Holiday. pic.twitter.com/yysFHdSJmS