{"_id":"5aa5fd624f1c1ba9758b4fbd","slug":"shah-rukh-khan-to-start-preparing-rakesh-sharma-biopic-salute-in-may","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऐसा क्या हुआ कि 'जीरो' के बाद शाहरुख नहीं करेंगे 3 महीने तक किसी फिल्म की शूटिंग, जान लें वजह ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ऐसा क्या हुआ कि 'जीरो' के बाद शाहरुख नहीं करेंगे 3 महीने तक किसी फिल्म की शूटिंग, जान लें वजह
Mon, 12 Mar 2018 03:59 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 12 Mar 2018 03:59 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
shah rukh khan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड किंग शाहरुख खान इन दिनों आनंद एल राय निर्देशित 'जीरो' की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म में उनके साथ कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा नजर आएंगी। 'जीरो' की शूटिंग अप्रैल में खत्म हो जाएगी। इसके बाद वह 3 महीने तक किसी फिल्म की शूटिंग नहीं करेंगे।
2 of 4
shah rukh khan
दरअसल, 'जीरो' की शूटिंग खत्म करने के बाद शाहरुख खान 'सैल्यूट' की तैयारियों में जुट जाएंगे। सूत्रों के मुताबिक, अप्रैल में 'जीरो' की शूटिंग खत्म करने के बाद वह आने वाले 3 महीनों तक 'सैल्यूट' की तैयारी करेंगे। राकेश शर्मा के कैरेक्टर को निभाने के लिए शाहरुख 3 महीने तक रिसर्च टीम की मदद लेंगे और कोई भी काम नहीं करेंगे। इसके बाद वह सितंबर से नवंबर तक 'सैल्यूट' की शूटिंग करेंगे। नवंबर से वह 'जीरो' के प्रमोशन में जुट जाएंगे। जनवरी 2019 से वह फिर से 'सैल्यूट' की शूटिंग करेंगे।
3 of 4
shah rukh khan
अभी तक फिल्म 'सैल्यूट' की रिलीज डेट तय नहीं हुई है लेकिन उम्मीद है कि यह फिल्म 2019 तक रिलीज होगी। 'सैल्यूट' के प्रोड्यूसर सिद्धार्थ रॉय कपूर हैं। गौरतलब है कि इससे पहले शाहरुख खान ने फिल्म 'स्वदेश' में NASA के साइंटिस्ट का किरदार निभाया था हालांकि यह पहला मौका होगा जब किंग खान किसी एस्ट्रोनॉट की भूमिका में दिखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Shah Rukh Khan
मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा की जिंदगी पर बन रही फिल्म 'सैल्यूट' करने से इंकार कर दिया था। आमिर के मना करने के बाद राकेश शर्मा की बायोपिक पर संकट के बादल मंडराने लगे थे। आमिर के बाद शाहरुख को इस फिल्म के लिए अप्रोच किया गया। शाहरुख को फिल्म की कहानी काफी पसंद आई और उन्होंने इसके लिए हां कर दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।