{"_id":"5aa5efa24f1c1b92778b4e6f","slug":"birthday-special-shreya-ghoshal-life-unknown-facts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"B'day Spl: एक रिएलिटी शो से श्रेया घोषाल की बदली किस्मत, संजय लीला भंसाली की मां ने की थी सिफारिश","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
B'day Spl: एक रिएलिटी शो से श्रेया घोषाल की बदली किस्मत, संजय लीला भंसाली की मां ने की थी सिफारिश
Mon, 12 Mar 2018 03:59 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 12 Mar 2018 03:59 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
श्रेया घोषाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सुरीली आवाज की मल्लिका श्रेया घोषाल का जन्म 12 मार्च 1984 को राजस्थान के रावतभाटा में हुआ था। श्रेया घोषाल आज 34 साल की हो गई हैं। उन्होंने बेहद कम उम्र में शोहरत की बुलंदियों को छू लिया। अपनी जादुई आवाज के दम पर श्रेया ने कई अवार्ड्स अपने नाम किए। उन्होंने अब तक करीब 200 से ज्यादा फिल्मों में अपनी आवाज दी।
2 of 5
shreya ghoshal
श्रेया घोषाल के पिता भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र में नाभिकीय ऊर्जा संयंत्र इंजीनियर के रूप में काम करते हैं, जबकि उनकी मां साहित्य में पोस्टग्रेजुएट हैं और घर संभालती हैं। श्रेया ने 4 साल की उम्र से ही गाना शुरू कर दिया था। उन्हें उस समय बड़ा ब्रेक मिला जब जी टीवी के शो ‘सा रे गा मा पा’ का खिताब जीता।
3 of 5
shreya ghoshal
रिएलिटी शो का खिताब अपने नाम करने के बाद श्रेया को मौका दिया निर्देशक संजय लीला भंसाली ने। इस शो को गायक सोनू निगम, और कल्याण जी जज कर रहे थे। उन्होंने ही श्रेया के माता-पिता को मुंबई आने के लिए राजी किया। इसके बाद श्रेया ने 18 महीनों तक कल्याण जी के साथ संगीत की शिक्षा ली और क्लासिकल म्यूजिक ट्रेनिंग भी जारी रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
श्रेया घोषाल
- फोटो : SOCIAL MEDIA
साल 2002 में श्रेया घोषाल को संजय लीला भंसाली ने अपनी फिल्म 'देवदास' में मौका दिया। फिल्म 'देवदास' के गानों 'बैरी पिया', 'छलक-छलक', 'डोला रे', 'सिलसिला ये चाहत का' और 'मोरे पिया' से सभी का मन मोह लिया। फिल्म के सभी गाने हिट हुए। श्रेया के गाए हुए गाने इतने हिट हुए कि वह हर किसी के दिलों पर राज करने लगीं। आज अपने इन्हीं सुरीले गीतों की वजह से वह बड़ी से बड़ी पार्श्व गायिकाओं की सूची में शुमार हो गईं लेकिन यह बात बहुत कम लोगों को पता है कि संजय लीला भंसाली की मां ने श्रेया को टीवी पर गाते हुए देखा और उन्होंने ही संजय को श्रेया का नाम रिकमंड किया। मां के कहने पर भंसाली ने श्रेया को गाने के लिए बुलाया और उसके बाद श्रेया की झोली में ‘बैरी पिया’ गाना आ गया।
विज्ञापन
5 of 5
श्रेया घोषाल
लता मंगेशकर को अपना आदर्श मानने वाली श्रेया घोषाल ने हिंदी के अलावा, तमिल, तेलुगू, मलयालम, कन्नड़, गुजराती, मराठी, और भोजपुरी भाषाओं के गीतों में अपनी आवाज दी है। श्रेया ने अपने बचपन के दोस्त शिलादित्य मुखोपाध्याय से 2015 में शादी की। उन्हें खाली समय में घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।