{"_id":"5f9fb3b38ebc3e9bb604e85d","slug":"shah-rukh-khan-when-he-told-gangster-abu-salem-do-not-tell-me-which-film-to-do","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब शाहरुख खान गैंगस्टर अबू सलेम को हड़काने से नहीं चूके, फिल्म करने का डाला गया था दबाव","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जब शाहरुख खान गैंगस्टर अबू सलेम को हड़काने से नहीं चूके, फिल्म करने का डाला गया था दबाव
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Mon, 02 Nov 2020 01:04 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान
- फोटो : instagram/srkfan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
25 सालों से भी ज्यादा समय से शाहरुख खान फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। अपने अभिनय से शाहरुख लाखों दिलों पर राज करते हैं। दो नवंबर को वह अपना जन्मदिन मना रहे हैं इस मौके पर दुनियाभर से प्रशंसक बधाई दे रहे हैं। टीवी सीरियल फौजी से उन्होंने डेब्यू किया था। उसके बाद शाहरुख ने फिल्मों में कदम रखा। दिल्ली में थियेटर करने से लेकर मुंबई में स्ट्रगल के दिनों की उनकी कहानी बहुत लोगों को पता है लेकिन ये कम ही लोग जानते हैं कि एक बार शाहरुख ने गैंगस्टर अबू सलेम को भी हड़का दिया था।
2 of 5
शाहरुख खान
- फोटो : instagram/iamsrk
90 के दशक में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अंडरवर्ल्ड का काफी दबदबा होता था। उस वक्त अक्सर अभिनेताओं से लेकर निर्माताओं को अंडरवर्ल्ड की धमकी मिलती थी। शाहरुख को जब सफलता मिलने लगी तो उन्हें गैंगस्टर अबू सलेम और छोटा शकील से धमकियों भरे फोन आते थे।
3 of 5
शाहरुख खान
- फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
अनुपमा चोपड़ा की किताब 'किंग ऑफ बॉलीवुड' में लिखा है कि अबू सलेम ने शाहरुख खान पर दबाव डाला कि वे उनके एक करीबी निर्माता की फिल्म में काम करें। जबकि शाहरुख वह फिल्म नहीं करना चाहते थे। उन्होंने अबू सलेम को जवाब देते हुए कहा था, 'क्या मैं तुम्हें बताता हूं कि किसे गोली मारनी है, इसलिए मुझे मत बताओ कि मुझे कौन सी फिल्म करनी है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
दिल तो पागल है
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अबू सलेम ने जब शाहरुख खान को फोन किया था उस वक्त वे यश चोपड़ा की फिल्म 'दिल तो पागल है' की शूटिंग कर रहे थे। यह पहली बार था जब उन्हें अबू सलेम ने कॉल किया था। यह उनके लिए काफी डरावना अनुभव था। अबू सलेम के धमकी भरे फोन कॉल के बाद मुंबई पुलिस ने शाहरुख की सुरक्षा बढ़ा दी थी।
विज्ञापन
5 of 5
शाहरुख खान
- फोटो : वीरल भयानी
शाहरुख खान ने बॉलीवुड में फिल्म 'दीवाना' से डेब्यू किया था। उसके बाद उन्होंने फिल्म 'दिल आशना है', 'राजू बन गया जेंटलमैन' और 'यस बॉस' की। फिल्म डर और बाजीगर में निगेटिव भूमिका कर उन्होंने सभी को हैरान कर दिया। यह फिल्में हिट रहीं और फिर शाहरुख ने इसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।