{"_id":"5bdd1719bdec2265a1061edc","slug":"shah-rukh-khan-zero-trailer-crosses-over-20-million-views-in-less-than-17-hours","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शाहरुख खान की 'जीरो' के ट्रेलर को 17 घंटे में ही मिले करोड़ों व्यूज, 3.30 मिनट में ही छा गए Srk","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शाहरुख खान की 'जीरो' के ट्रेलर को 17 घंटे में ही मिले करोड़ों व्यूज, 3.30 मिनट में ही छा गए Srk
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 03 Nov 2018 09:03 AM IST
विज्ञापन
zero
- फोटो : screengrab from Zero Trailer
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म जीरो का ट्रेलर उनके जन्मदिन के मौके पर रिलीज किया गया। ट्रेलर को रिलीज हुए अभी 17 घंटे भी नहीं हुए हैं और इसे देखने वालों की संख्या 2 करोड़ के पार पहुंच गई है। इतना ही नहीं जीरो का ट्रेलर ट्रेंडिंग में नंबर 1 पर बना हुआ है। फिल्म में बौने का किरदार निभा रहे शाहरुख खान को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
zero
- फोटो : screengrab from Zero Trailer
जीरो का ट्रेलर सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म पर काफी पसंद किया जा रहा है। ट्रेलर से हालांकि फिल्म की कहानी का अंदाजा तो नहीं लग रहा है लेकिन क्रिटिक्स के बीच इसे अच्छे रिव्यूज मिल रहे हैं। लंबे समय बाद शाहरुख किसी ऐसे किरदार में दिखें हैं जो दर्शकों को अपनी तरफ खींचने में कामयाब होता है। एक फिल्म में जो भी चाहिए, वह सब आनंद एल राय की 'जीरो' में मौजूद है।
जीरो
- फोटो : Poster
फिल्म में कटरीना कैफ एक सुपरस्टार के रोल में हैं, जबकि अनुष्का शर्मा शारीरिक रूप से अक्षम लड़की का किरदार निभा रही हैं, जो व्हीलचेयर पर बैठी रहती है। फिल्म में शाहरुख बउआ सिंह के रोल में हैं जो कि मेरठ में रहता है और बौना है। 38 साल की उम्र में भी वह कुंवारा है और अपने सपनों की रानी ढूंढ रहा है। इतना ही नहीं हाइट न बढ़ने का जिम्मेदार भी वह अपने पिता के गुटखा खाने की आदत को मानता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
zero
- फोटो : screengrab from Zero Trailer
ट्रेलर देखने के बाद ये कहा जा सकता है कि जीरो में शाहरुख का किरदार अब तक के सबसे चैलेंजिंग किरदारों में से एक है। फिल्म में जबरदस्त डायलॉग्स की भरमार है। फिल्म का प्रोडक्शन शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान कर रही हैं। कटरीना और शाह रुख़ की यह दूसरी फिल्म है, वहीं अनुष्का शर्मा के साथ शाहरुख की चौथी फिल्म है। इससे पहले अनुष्का जब हैरी मैट सेजल में शाहरुख के साथ नजर आई थीं। कटरीना और अनुष्का दोनों की शाहरुख के साथ 'जब तक है जान' में साथ आ चुकी हैं।
विज्ञापन
zero
- फोटो : screengrab from Zero Trailer
फिल्म 21 दिसंबर को रिलीज होगी। इसके डायरेक्टर आनंद एल राय हैं। फिल्म का टाइटल 'जीरो' इसलिए रखा गया है क्योंकि आनंद एल राय ने कहा कि हर इंसान में एक अधूरापन होता है.. मैं उसे सेलिब्रेट करना चाहता हूं.. मैं जीरो को सेलिब्रेट करना चाहता हूं.. इसीलिए फिल्म का नाम जीरो है।