सब्सक्राइब करें

Shahid Kapoor-Deva: शाहिद कपूर की 'देवा' का नया पोस्टर जल्द होगा जारी? अमिताभ बच्चन से है खास कनेक्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Tue, 31 Dec 2024 11:52 AM IST
सार

Shahid Kapoor-Deva Poster: देवा की टीम नए साल पर दर्शकों को एक खास सरप्राइज देने के लिए तैयार है। एक्शन फिल्म का पोस्टर जल्द ही रिलीज होने वाला है और इसका अमिताभ बच्चन से खास कनेक्शन है।

विज्ञापन
Shahid Kapoor Deva new poster has special Amitabh Bachchan connection Know when its release as per report
शाहिद कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@shahidkapoor
बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर इन दिनों अपनी आगामी एक्शन फिल्म देवा को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। शाहिद कपूर ने 2025 की अपनी पहली फिल्म देवा की घोषणा करके अपने प्रशंसकों को उत्साहित कर दिया है। 
Shahid Kapoor Deva new poster has special Amitabh Bachchan connection Know when its release as per report
फिल्म देवा से शाहिद कपूर का लुक - फोटो : इंस्टाग्राम@shahidkapoor
आगामी एक्शन थ्रिलर फिल्म देवा में शाहिद कपूर का लुक पहले ही जारी किया जा चुका है। अब, रॉय कपूर फिल्म्स और जी स्टूडियोज ने दर्शकों के लिए एक और नए साल का सरप्राइज प्लान किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 1 जनवरी, 2025 को फिल्म का नया  पोस्टर जारी होगा, जिसमें अमिताभ बच्चन का एक खास कनेक्शन भी दिखाई देगा।
 
Shahid Kapoor Deva new poster has special Amitabh Bachchan connection Know when its release as per report
शाहिद की देवा एक्शन फिल्म होगी - फोटो : इंस्टाग्राम@shahidkapoor
फिल्म निर्माता रोशन एंड्रयूज देवा के साथ हिंदी फिल्म में डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। शाहिद कपूर, पूजा हेगड़े और पावेल गुलाटी अभिनीत यह फिल्म सभी एक्शन प्रेमियों के लिए नए साल की जबर्दस्त ट्रीट होगी। वैसे को फिल्म देवा से शाहिद कपूर का लुक पहले ही जारी किया जा चुका है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, देवा की टीम 1 जनवरी को एक्शन फिल्म का नया पोस्टर जारी करने की योजना बना रही है, जिसमें बिग बी का खास कनेक्शन दिखाई देगा।
Baby John: कीर्ति सुरेश को 'बेबी जॉन' के लिए इस साउथ अभिनेत्री ने की थी सिफारिश, बोलीं- मैं बहुत डरी...
विज्ञापन
विज्ञापन
Shahid Kapoor Deva new poster has special Amitabh Bachchan connection Know when its release as per report
देवा 31 जनवरी 2025 को रिलीज होगी - फोटो : इंस्टाग्राम@shahidkapoor
देवा को पहले 14 फरवरी, 2025 को रिलीज किया जाना था, क्योंकि इस दिन वैलेंटाइन डे की छुट्टी का फायदा फिल्म को मिलता, लेकिन निर्माताओं ने बाद में घोषणा की कि एक्शन-थ्रिलर फिल्म 31 जनवरी, 2025 को रिलीज होगी। देवा में शाहिद और पूजा के अलावा प्रवेश राणा और कुबरा सैत सहायक भूमिकाओं में नजर आएंगे। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Zee Studios (@zeestudiosofficial)


विज्ञापन
Shahid Kapoor Deva new poster has special Amitabh Bachchan connection Know when its release as per report
शाहिद की फिल्म देवा को लेकर फैंस उत्साहित हैं - फोटो : इंस्टाग्राम@shahidkapoor
फिल्म मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, "बैठ जाइए, क्योंकि इंतजार अब कम हो गया है! देवा आपके पास आपकी सोच से भी पहले आ रहा है, 31 जनवरी, 2025! हम इस एक्शन से भरपूर थ्रिलर को लाने के लिए उत्साहित हैं। अपने कैलेंडर को मार्क कर लें और एक दिल-धड़कन वाले अनुभव के लिए तैयार हो जाएं जिसे आप कभी नहीं भूलेंगे।"
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed