{"_id":"5d21d37b8ebc3e6cd9046069","slug":"shahid-kapoor-mira-rajput-anniversary-before-marriage-actor-dated-kareena-kapoor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मीरा से पहले इस एक्ट्रेस को डेट करते थे शाहिद कपूर, चैट शो में बताई थी प्यार में मिले धोखे की बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मीरा से पहले इस एक्ट्रेस को डेट करते थे शाहिद कपूर, चैट शो में बताई थी प्यार में मिले धोखे की बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sun, 07 Jul 2019 06:14 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
शाहिद कपूर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेता शाहिद कपूर ने साल 2015 में 7 जुलाई को दिल्ली की मीरा राजपूत से शादी की थी। शादी के समय शाहिद की उम्र 34 साल थी जबकि मीरा 21 साल। आज शाहिद और मीरा की शादी को चार साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर मीरा राजपूत ने अलग अंदाज में बधाई दी। शाहिद और मीरा की अरेंज मैरिज हुई थी। इस खबर ने न सिर्फ शाहिद के फैंस को बल्कि बॉलीवुड स्टार्स को भी हैरान कर दिया था।
2 of 5
shahid kareena
- फोटो : instagram
शादी से पहले शाहिद कपूर अपने अफेयर को लेकर भी चर्चा में रहे थे। फिल्मों में आने के बाद शाहिद कपूर ने करीना कपूर को डेट करना शुरू किया। दोनों ने एक-दूसरे को करीब 5 साल तक डेट किया और फिर अलग हो गए। दोनों के बीच दूरियां क्यों आई इस बात की जानकारी नहीं है लेकिन शाहिद अक्सर इस बारे में बात करते नजर आते हैं।
3 of 5
bobby deol kareena kapoor shahid kapoor
नेहा धूपिया के शो में जब नेहा ने शाहिद से पूछा था कि क्या वो किसी को- स्टार्स के प्यार में पड़े हैं? इस पर शाहिद ने कहा था, 'मैं दो बार अपने को-स्टार्स से प्यार कर बैठा था। जिनमें से एक तो आज बहुत ही पॉपुलर हैं लेकिन उन्होंने मुझे धोखा दिया था।' शाहिद के इस जवाब से शक की सुई करीना कपूर खान पर आकर टिक गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Shahid Kapoor and Kareena Kapoor
- फोटो : social media
आपको बता दें कि एक दौर ता जब शाहिद और करीना के अफेयर के किस्से हेडलाइन बना करते थे। दोनों के अफेयर की चर्चाओं ने काफी समय तक सुर्खियां बटोरी थी। करीना ने खुद एक इंटरव्यू में इसका खुलासा किया था कि वे फिदा की शूटिंग के वक्त शाहिद की तरफ बहुत आकर्षित हुई थीं। करीना के अलावा साल 2008 में फिल्म किस्मत कनेक्शन के दौरान विद्या बालन और शाहिद कपूर के अफेयर की खबरें भी जोरों पर थी।
विज्ञापन
5 of 5
shahid and meera
आखिरकार लाखों लड़कियों का दिल तोड़ते हुए शाहिद ने मीरा से अरेंज मैरिज की थी। शाहिद और मीरा के दो बच्चे मीशा कपूर और जैन कपूर हैं। साल 2017 में दोनों को एक बेटी मीशा हुई थी। वहीं, 5 सितंबर 2018 को जैन का जन्म हुआ। पिता बनने के अनुभव पर शाहिद कपूर ने कहा कि वह अपनी निजी जिंदगी में बहुत खुश हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।