फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'पद्मावत' को लेकर भंसाली के बचाव में उतरे शाहिद, ओपन लेटर पर स्वरा को करारा जवाब

Tue, 30 Jan 2018 08:12 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 30 Jan 2018 08:12 AM IST
विज्ञापन
Shahid kapoor says swara bhaskar open letter is little strange
padmaavat
बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री स्वरा भास्कर इन दिनों सुर्खियों में हैं। मुद्दा संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत है। दरअसल इस फिल्म को देखने के बाद स्वरा ने ओपन लेटर लिखा है, और उनका कहना है कि इस फिल्म में महिलाओं को 'वजाइना' तक सीमित कर दिया है।
Shahid kapoor says swara bhaskar open letter is little strange
Shahid kapoor
फिल्म में रावल रतन सिंह का किरदार निभा रहे शाहिद कपूर ने स्वरा के इस ओपन लेटर का जवाब देते हुए कहा, जब पूरी फिल्म इंडस्ट्री 'पद्मावत' का सपोर्ट कर रही है, ऐसे में स्वरा का इस तरह विरोध जताना अजीब लग रहा है। 
Shahid kapoor says swara bhaskar open letter is little strange
Shahid kapoor

शाहिद ने कहा, 'मैं यही कहूंगा कि यह समय इस तरह की चीजों के लिए नहीं है, पद्मावत पूरी फिल्म इंडस्ट्री को रेप्रिजेंट कर रही है, फ्रीडम ऑफ एक्सप्रेशन और फ्रीडम ऑफ स्पीच को रेप्रिजेंट कर रही है। फिल्म को दर्शकों तक पहुंचाने का यह काम बहुत मुश्किल रहा है और ऐसे समय पर जब पूरी फिल्म इंडस्ट्री हमारे साथ खड़ी रही है, ऐसे में यह ओपन लेटर थोड़ा बेहूदा सा लग रहा है, जो उन्होंने अपने व्यक्तिगत विचार को लेकर लिखा है हालांकि सभी को अपनी बात कहने का अधिकार है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shahid kapoor says swara bhaskar open letter is little strange
Swara Bhaskar
दरअसल स्वरा ने लेटर में लिखा था, वह अपने पूरे परिवार के साथ 'पद्मावत' देखने पहुंची थीं। फिल्म में मौजूद सभी किरदारों ने उनका दिल जीत लिया लेकिन पूरी फिल्म में उन्हें बस एक बात से बहुत तकलीफ हुई और वह है 'जौहर'। स्वरा ने अपना सुझाव रखते हुए खत में लिखा कि क्या जौहर के बिना पद्मावती की जिंदगी नहीं चल सकती थी। क्या औरतों के वजाइना पर ही पुरुषों की नजर रहती है। क्या वजाइना के आगे औरतों की कोई जिंदगी नहीं होती। या फिर पुरुष को सिर्फ महिला का शरीर चाहिए और अगर महिला वह नहीं देना चाहती तो उसे मृत्यु को गले लगाना होगा। क्या महिलाओं के पास मृत्यु के अलावा और कोई ऑप्शन नहीं है। इस लेटर के बाद स्वरा विवादों में फंस गई हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed