फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शाहिद कपूर ने बेटे के साथ शेयर की अपनी बचपन की फोटो, यूजर्स बोले- 'तैमूर भी ऐसा ही दिखता है'

Wed, 21 Aug 2019 02:23 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Wed, 21 Aug 2019 02:23 PM IST
विज्ञापन
shahid kapoor share childhood photo with son zain kapoor users troll him
shahid kapoor - फोटो : social media

शाहिद कपूर इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। उनकी पिछली फिल्म 'कबीर सिंह' ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। शाहिद ने अभी अपनी अगली फिल्म का ऐलान नहीं किया है। फिलहाल शाहिद परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। हाल ही में उन्होंने बेटे जैन के साथ सोशल मीडिया पर अपनी पुरानी तस्वीर भी शेयर की है । 

shahid kapoor share childhood photo with son zain kapoor users troll him
Zain Kapoor
एक फोटो में जैन और दूसरे में शाहिद कपूर की बचपन की फोटो नजर आ रही है । इस फोटो में दोनों बिल्कुल एक जैसे लग रहे हैं। फोटो को देख ये कहा जा सकता है कि जैन अपने पिता की कार्बन कॉपी हैं । शाहिद ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'अंतर बताओ । जैसा पिता वैसा बेटा' ।

shahid kapoor share childhood photo with son zain kapoor users troll him
shahid kapoor
शाहिद के इस पोस्ट को अब तक 13 लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं । शाहिद की बचपन की तस्वीर देख कुछ फैंस ने उनकी तारीफ की तो कुछ ने ट्रोल करना भी शुरू कर दिया। यूजर्स ने शाहिद की इस फोटो की तुलना करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान से की है। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#shadyboys

A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor) on

विज्ञापन
विज्ञापन
shahid kapoor share childhood photo with son zain kapoor users troll him
Shahid Kapoor - फोटो : social media

एक ने लिखा, 'तैमूर भी कुछ ऐसा ही दिखता है' । वहीं दूसरे ने कमेंट किया, 'मुझे लगा कि ये तैमूर है।' शाहिद की इस फोटो पर उनके भाई ईशान खट्टर ने दिल वाला इमोजी बनाया । वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा ने लिखा, 'मैं एक भी अंतर नहीं निकाल पाया। ये बिल्कुल जेरॉक्स कॉपी है ।'

विज्ञापन
shahid kapoor share childhood photo with son zain kapoor users troll him
shahid kapoor
शाहिद अक्सर बेटे जैन और बेटी मीशा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं । कुछ दिन पहले शाहिद ने जैन के साथ एक वीडियो शेयर किया था । वहीं रक्षाबंधन पर मीशा भाई जैन को राखी बांधते दिखी थीं । बता दें कि मीशा का जन्म साल 2016 में हुआ और जैन 2018 में पैदा हुए थे ।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed