{"_id":"5dfde50e8ebc3e881a47561c","slug":"shahid-kapoor-starrer-kabir-singh-actress-nikita-dutta-reveals-a-fan-wanted-her-dead","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुर्खियों में 'कबीर सिंह' की अभिनेत्री का बयान, बोलीं- 'फैन ने कहा, मर क्यों नहीं जाती'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सुर्खियों में 'कबीर सिंह' की अभिनेत्री का बयान, बोलीं- 'फैन ने कहा, मर क्यों नहीं जाती'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Sat, 21 Dec 2019 03:04 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
शाहिद कपूर और निकिता दत्त
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म कबीर सिंह में कुछ वक्त के लिए शाहिद की गर्लफ्रेंड का किरदार निभा चुकीं निकिता दत्ता का एक बयान सुर्खियों में है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान निकिता ने खुलासा किया है कि एक बार उनके नाराज फैंस ने उनसे कह दिया था कि, 'तुम मर क्यों नहीं जाती हो।'
2 of 5
निकिता दत्ता
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल हाल ही में बॉलीवुड लाइफ को दिए इंटरव्यू में निकिता ने अपनी जिंदगी के उतार चढ़ाव के बारे में बात की। इस दौरान निकिता ने बताया कि कैसे जब उनका टीवी शो 'एक दूजे के वास्ते' बंद हो गया था तो इसका उनपर कितना गहरा प्रभाव पड़ा था। टीवी शो एक दूजे के वास्ते अचानक से ही बंद कर दिया गया था। इस बारे में किसी को भी कुछ सही से पता नहीं लगा था कि आखिरकार इस शो पर ताला क्यों लगाया जा रहा है। लेकिन इसका दोष निकिता दत्ता पर आ गया था।
3 of 5
निकिता दत्ता
- फोटो : सोशल मीडिया
निकिता कहती हैं, 'ये बहुत डिप्रेसिंग था। मेरी एक पोस्ट पर एक फैन ने कमेंट लिखा- इससे तो अच्छा ये होता कि तुम मर ही जाती। शो एक दूजे के वास्ते ने मुझे बहुत नाम दिया, मुझे ऊंचाईयों पर लेकर गया। शो के लिए मैंने भी 61 दिनों तक बिना किसी प्रॉपर डे ऑफ के काम किया है। वहीं शिफ्ट्स बहुत क्रेजी थे। लेकिन अचानक से शो बंद हो गया।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
निकिता दत्ता
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि टीवी शो एक दूजे के वास्ते के शूटिंग के वक्त निकिता को डेंगू हो गया था। जिसकी वजह से वो शूट नहीं कर पा रही थीं। लेकिन हर जगह अफवाह फैल गई थी कि निकिता को बिग बॉस के लिए ऑफर मिला है जिसके चलते वो शो से किनारा कर रही हैं। वहीं शो भी किन्ही वजहों से कुछ दिन में बंद हो गया। ऐसे में फैंस उनसे नाराज हो गए थे।
विज्ञापन
5 of 5
निकिता दत्ता
- फोटो : सोशल मीडिया
वैसे बात करें निकिता के फिल्मी करियर की तो निकिता कबीर सिंह के अलावा 'लेकर हम दीवाना दिल' और 'गोल्ड' में भी नजर आ चुकी हैं। वहीं वो जल्दी ही अभिषेक बच्चन के साथ फिल्म बिग बुल में नजर आएंगी। फिल्म को लेकर निकिता काफी उत्सुक हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।