फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

‘सुपर सोल्जर’ से पहले अली अब्बास बनाएंगे ये फिल्म, शाहिद कपूर पर टिकी हैट्रिक डायरेक्टर की निगाहें

Mon, 02 Aug 2021 07:09 PM IST
स्वाति सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: स्वाति सिंह Updated Mon, 02 Aug 2021 07:09 PM IST
विज्ञापन
Shahid Kapoor with Ali Abbas Zafar on thriller will begin shoot after Raj & DK web series
शाहिद कपूर-अली अब्बास - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अपनी पिछली दो फिल्मों ‘पद्मावत’ और ‘कबीर सिंह’ से बड़े परदे पर दमदार वापसी कर चुके अभिनेता शाहिद कपूर अब अपने करियर की ये दूसरी पारी बहुत संभलकर खेल रहे हैं। निर्देशक जोड़ी राज और डीके के साथ बन रही उनकी वेब सीरीज का काम अपने नियत समय के हिसाब से पूरी गति में हैं। और, ये सीरीज खत्म होने के बाद उनके पास जो फिल्म शुरू करने के प्रस्ताव चर्चाओं के अंतिम दौर में पहुंच चुके हैं, उनमें से एक अहम फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ ‘सुल्तान’ और ‘भारत’ के निर्देशक अली अब्बास जफर की भी है। अली अब्बास की साल की शुरुआत में रिलीज हुई सीरीज ‘तांडव’ ने डिजिटल जगत में खूब तहलका मचाया था। इसके बाद वह कैटरीना कैफ स्टारर अपनी फिल्म ‘सुपर सोल्जर’ शुरू करने वाले थे लेकिन कैटरीना के फिल्म ‘टाइगर 3’ में व्यस्त हो जाने के चलते अली अब्बास के पास कुछ महीनों का समय है और वह इस दौरान शाहिद कपूर के साथ एक एक्शन क्विकी बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

Shahid Kapoor with Ali Abbas Zafar on thriller will begin shoot after Raj & DK web series
अली अब्बास जफर - फोटो : instagram/aliabbaszafar

निर्देशक अली अब्बास जफर के करीबी सूत्र बताते हैं कि उनकी और अभिनेता शाहिद कपूर की लगातार एक फिल्म को लेकर चर्चाएं चल रही हैं। इस फिल्म की कहानी अली अब्बास जफर को काफी पसंद आई थी। पूरी तरह एक्शन आधारित इस फिल्म के बारे में जब उन्होंने शाहिद कपूर से चर्चा की तो उन्होंने तुरंत इसे सुनने के लिए हां कर दी।

Shahid Kapoor with Ali Abbas Zafar on thriller will begin shoot after Raj & DK web series
राज और डीके के साथ शाहिद कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ताजा जानकारी के अनुसार शाहिद ने ये कहानी सुन ली है और इसे पसंद भी कर लिया है। निर्देशक और अभिनेता दोनों ये फिल्म करने को साथ में करने को मान चुके हैं। बातें हो रही हैं और किसी भी दिन इसके एलान का बम फूट सकता है। शाहिद कपूर के लिए फिल्म ‘कबीर सिंह’ किसी आशीर्वाद की तरह रही है। कभी इम्तियाज अली की फिल्म ‘जब वी मेट’ के दौरान हिंदी सिनेमा के चोटी के सितारों में शामिल रहे शाहिद कपूर ने इसके बाद करीब एक दर्जन फ्लॉप फिल्में देकर अपना करियर हाशिये पर खुद ही ला दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shahid Kapoor with Ali Abbas Zafar on thriller will begin shoot after Raj & DK web series
शाहिद कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिर उनको ‘उड़ता पंजाब’ का सहारा मिला लेकिन इसी बीच उन्होंने ‘रंगून’ और ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ जैसी फिल्में कर लीं। फिल्म ‘कबीर सिंह’ शाहिद कपूर के फिल्मी करियर की संजीवनी बूटी बनकर आई और उसके बाद से वह बहुत संभलकर अपने पत्ते खेल रहे हैं। फिल्म ‘तूफान’ से वापसी करने वाले निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा की महाभारत के किरदार कर्ण पर बन रही एक फिल्म में भी शाहिद कपूर के लिए जाने की चर्चाएं अरसे से चलती रही हैं।

विज्ञापन
Shahid Kapoor with Ali Abbas Zafar on thriller will begin shoot after Raj & DK web series
शाहिद कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस फिल्म को राकेश चर्चित लेखक आनंद नीलकंठन के साथ मिलकर बना रहे हैं। इसके अलावा शाहिद की क्रिकेट पर आधारित एक फिल्म ‘जर्सी’ की शूटिंग पूरी हो चुकी है। अली अब्बास जफर की फिल्म की चर्चा हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में सोमवार को सुबह से ही हो रही है। अली अब्बास जफऱ की टीम भी इस फिल्म पर काम कर रही है लेकिन अभी सब कुछ बातों के बीच में ही बताया जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed