फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ट्रोल: लिएंडर पेस संग घूमने निकलीं किम शर्मा, यूजर्स ने ट्रोल करते हुए पूछा- कितने ब्वॉयफ्रेंड बनाओगी?

Mon, 02 Aug 2021 06:15 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Mon, 02 Aug 2021 06:15 PM IST
विज्ञापन
kim sharma and leander paes romantic evening actress troll on social media
किम शर्मा - फोटो : Social Media

किम शर्मा भले ही बड़े पर्दे से दूर हों लेकिन अपनी निजी जिंदगी को लेकर वो अक्सर चर्चा में रहती हैं। किम शर्मा का नाम अक्सर किसी न किसी से जुड़ता है। हर्षवर्धन राणे से ब्रेकअप के बाद किम शर्मा का नाम टेनिस स्टार लिएंडर पेस के साथ जुड़ा था। खबर आई थी कि ये दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इन दोनों कि गोवा की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। दोनों एक दूसरे के साथ काफी सहज लग रहे थे। अब हाल ही दोनों को मुंबई में घूमते हुए स्पॉट किया गया।



लिएंडर के साथ वॉक पर निकली थीं किम शर्मा

इन दोनों की इस तस्वीर ने अब इस बात पर मुहर लगा दी है कि ये दोनों एक दूसरे के साथ रिश्ते में हैं। दरअसल किम अपने डॉग को लेकर लिएंडर के साथ वॉक पर निकली थीं। इन दोनों को रोमांटिक वॉक का आनंद लेकर अपने घर लौट रहे थे जिस समय पपराजी ने इन दोनों को अपने कैमरे में कैद किया। जैसे ही यह वीडियो सामने आई लोगों ने किम शर्मा को ट्रोल करना शुरू कर दिया।

kim sharma and leander paes romantic evening actress troll on social media
मानव मंगलानी - फोटो : Social Media

लोगों ने किम से पूछा कितने बॉयफ्रेंड बनाओगी

इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग किम शर्मा को खूब ट्रोल कर रहे हैं। कई यूजर्स ने तो उनसे ये तक पूछ डाला कि आखिरकार वो कितने बॉयफ्रेंड बनाएंगी। एक यूजर ने ट्रोल करते हुए लिखा, ‘कुत्ते वहीं है, मालकिन भी वही हैं बस मालकिन के आशिक बदल गए हैं। दूसरे यूजर ने लिखा इनमें से  लिएंडर पेस कौन से हैं। अन्य यूजर ने लिखा, ‘किम शर्मा का नया शिकार।

View this post on Instagram

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

kim sharma and leander paes romantic evening actress troll on social media
मानव मंगलानी - फोटो : Social Media

मास्क न पहनने पर भी लोगों ने किया ट्रोल

सोशल मीडिया पर लोगों ने सिर्फ किम हो नहीं बल्कि लिएंडर पेस को भी ट्रोल किया। लोगों ने उनसे पूछा कि आखिर वो बाहर निकले हैं तो उन्होने मास्क क्यों नहीं पहना। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘कोई मास्क नहीं, कृपया ऐसे पोस्ट को बढ़ावा न दें तो वही दूसरे यूजर ने लिखा, ‘मास्क कहा हैं? 

विज्ञापन
विज्ञापन
kim sharma and leander paes romantic evening actress troll on social media
लिएंडर पेस, किम शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

गोवा की कई तस्वीरे हुई थी वायरल

ऐसा पहली बार नहीं है जब ये दोनों एक साथ स्पॉट किए गए हैं। इससे पहले पिछले महीने गोवा के एक रेस्तरां से इन दोनों की तस्वीर वायरल हुई थी। उन तस्वीरों में टेनिस चैंपियन लिएंडर पेस और किम शर्मा खाना एंजॉय करते हुए नजर आ रहे थे। इसके अलावा वो दूसरी तस्वीर में किम को हग करते हुए दिखे।

विज्ञापन
kim sharma and leander paes romantic evening actress troll on social media
किम शर्मा और हर्षवर्धन राणे - फोटो : सोशल मीडिया

हर्षवर्धन के साथ था रिश्ता

बता दें कि किम शर्मा इससे पहले हर्षवर्धन राणे को डेट कर रही थीं। तो वही लिएंडर पेस भी अपनी पार्टनर रिया पिल्लई से अलग हो चुके हैं। दोनों 2005 में लिव-इन रिलेशनशिप में थे लेकिन बाद में अलग हो गए थे। बता दें कि रिया पिल्लई संजय दत्त की पूर्व पत्नी थीं।
 

 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed