{"_id":"580de67e4f1c1bcd75bc252b","slug":"shahid-opens-up-on-tiff-with-ranveer-singh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पद्मावती का हीरो कौन? शाहिद ने पहली बार तोड़ी चुप्पी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पद्मावती का हीरो कौन? शाहिद ने पहली बार तोड़ी चुप्पी
Mon, 24 Oct 2016 04:19 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
Updated Mon, 24 Oct 2016 04:19 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म 'पद्मावती' में शाहिद कपूर और रनवीर सिंह साथ काम कर रहे हैं पर जब से इन दोनों के साथ काम करने की खबरें आई हैं तब से दोनों के बीच मन-मुटाव की भी खबरें हैं। ऐसा कहा जा रहा था कि शाहिद और रनवीर के बीच फिल्म में अपने किरदारों को लेकर तनातनी है, दोनों ही चाहते हैं कि उनका किरदार एक-दूसरे के किरदार से ज़्यादा मज़बूत और दमदार हो।
रनवीर के साथ तनातनी पर शाहिद ने तोड़ी चुप्पी
2 of 5
लेकिन इस खबर में कितनी सच्चाई है ये अब सामने आ गया है। हाल ही में मामी फिल्म फैस्टीवल के दौरान रनवीर से मन-मुटाव को लेकर जब शाहिद से सवाल-जवाब किये गए, तो उन्होंने कहा कि वो खुद भी इस तरह की खबरों को अखबारों में पढ रहे हैं और उन्हें ये बेहद बेतुका लगता है जब कोई कहता है कि 'पद्मावती' दो हीरो वाली फिल्म है, जबकि ये फिल्म तीन अहम किरदारों के बारे में है।
रनवीर के साथ तनातनी पर शाहिद ने तोड़ी चुप्पी
3 of 5
फिल्म में अपने, रनवीर और दीपिका पादुकोण के किरदारों के बारे में बात करते हुए शाहिद ने आगे कहा कि ये फिल्म उन तीनो के लिए बेहतरीन मौका है। रनवीर और दीपिका के अलावा खुद उनके लिए भी उनका किरदार काफी अहम और मज़बूत है। शाहिद उम्मीद जताते हैं कि 'पद्मावती' के ज़रिए वो दर्शकों को एक बेहतरीन सिनेमा की झलक दिखा पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
रनवीर के साथ तनातनी पर शाहिद ने तोड़ी चुप्पी
4 of 5
फिल्म 'पद्मावती' का शाहिद को बड़ी ही बेसब्री से इंतज़ार है..ये उन्हें किस कदर पसंद है इसके बारे में हिंट देते हुए शाहिद ने कहा कि अगर पांच साल पहले उन्हें ये फिल्म ऑफर की जाती तो वो इसे तुरंत साइन कर लेते। खैर अब जब शाहिद को जब ये फिल्म मिल गई है तो वो खुद की काफी खुशकिस्मत मानते हैं और उम्मीद जताते हैं कि ये फिल्म उनके और बाकी सभी के लिए एक बेहतरीन सौगात लेकर आएगी...
विज्ञापन
रनवीर के साथ तना-तनी पर शाहिद ने तोड़ी चुप्पी
5 of 5
पद्मावती को संजय लीला भंसाली डायरेक्ट कर रहे हैं। 'गोलियों की रासलीला-रामलीला' और 'बाजीराव मस्तानी' के बाद जहां रनवीर और दीपिका तीसरी बार साथ में काम करने जा रहे हैं वहीं शाहिद के साथ दोनों पहली बार किसी फिल्म में नज़र आएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।