ऋषि कपूर के निधन से बॉलीवुड स्टार्स को गहरा सदमा लगा है। लॉकडाउन के चलते ज्यादातर लोग उनके अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाए। लेकिन सोशल मीडिया के जरिए स्टार्स लगातार ऋषि कपूर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। अभिनेता शाहरुख खान ने एक पोस्ट लिखकर दुख जताया है।
ऋषि कपूर को याद कर इमोशनल हुए शाहरुख खान, शेयर किया करियर की पहली फिल्म का किस्सा
शाहरुख ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा है, 'फिल्मों की चुनौतीपूर्ण दुनिया में प्रवेश करने वाले एक युवा के रूप में, उस रास्ते पर मैं असुरक्षित था और डर रहा था कि मैं बहुत प्रतिभाशाली नहीं था। मेरे मन में असफल होने के विचार नहीं था, क्योंकि अगर मैं असफल होता भी, तो मैं सबसे बड़े अभिनेता के साथ काम कर रहा था, जिसे मैं जानता था- ऋषि साहब। शूटिंग के पहले दिन, पैकअप के बाद उन्होंने मुझे बैठाया, फिर चेहरे पर उस उज्ज्वल मुस्कान के साथ कहा "यार तुझमें ऊर्जा बहुत है!" उस दिन मुझे लगा कि मैं अभिनेता बन गया।'
शाहरुख ने आगे लिखा, 'कुछ महीने पहले मैं उनसे मिला था और उस फिल्म में मुझे स्वीकार करने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया, उन्हें पता नहीं था कि उन्होंने मुझे कैसे प्रोत्साहित किया। कुछ लोगों के पास अनुग्रह के लिए क्षमता होती है जैसा उन्होंने मुझे किया था, कुछ के पास अभी भी दूसरों की सफलता पर वास्तिवक खुशी महसूस करने की बड़ी दिली इच्छा है।'
उन्होंने लिखा, 'मैं उन्हें कई चीजों के लिए याद करूंगा, लेकिन उन सभी से अधिक, मैं उन्हें हर बार उस वजह से याद करूंगा कि जब भी वो मिलते थे प्यार से मेरे सिर पर हाथ फेरा करते थे। मैं इसे हमेशा अपने दिल में रखूंगा, 'आशीर्वाद' के रूप में जिनकी वजह से मैं आज हूं। आपको याद करेंगे, सर, प्यार, आभार और अपार सम्मान के साथ ... हमेशा के लिए।'
A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk) on
इसके साथ ही शाहरुख ने अपनी पहली फिल्म दीवाना एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वो ऋषि कपूर के साथ नजर आ रहे हैं। बता दें कि शाहरुख ने साल 1992 में फिल्म दीवाना से डेब्यू किया था। इसमें उनके साथ ऋषि कपूर और दिव्या भारती लीड रोल में थे।
ऋषि कपूर के निधन पर आलिया भट्ट हुईं इमोशनल, तस्वीरें साझा कर लिखा- 'वो मेरे दोस्त...'
