सब्सक्राइब करें

ऋषि कपूर के निधन पर आलिया भट्ट हुईं इमोशनल, तस्वीरें साझा कर लिखा- 'वो मेरे दोस्त...'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 30 Apr 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Alia Bhatt Pens Emotional Note After Rishi Kapoor Death and Share Throwback Pictures of Actor
ऋषि कपूर, आलिया भट्ट - फोटो : Social Media

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का 67 साल की उम्र में निधन हो गया। बीती रात उनकी तबीयत खराब होने के चलते उन्हें मुंबई के एचएन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद गुरुवार सुबह करीब 8:45 बजे ऋषि कपूर ने अंतिम सांस ली। इस खबर से बॉलीवुड के गलियारों में दुख की लहर दौड़ गई। सभी बॉलीवुड सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर ऋषि के निधन पर शोक व्यक्त किया। वहीं अब ऋषि कपूर के परिवार की सबसे करीबी और अभिनेत्री आलिया भट्ट ने भी ऋषि कपूर के लिए एक इमोशनल पोस्ट लिखा है।

Trending Videos
Alia Bhatt Pens Emotional Note After Rishi Kapoor Death and Share Throwback Pictures of Actor
आलिया, रणवीर और ऋषि कपूर

ऋषि कपूर को पूरे बॉलीवुड के साथ ही उनके चाहने वालों ने नम आंखों से विदाई दी। ऋषि कपूर के निधन से जहां सभी दुखी हैं तो वहीं अब उनके बेटे रणबीर कपूर की खास दोस्त आलिया भट्ट ने भी उनकी मृत्यु पर दुख जताया है। आलिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए ऋषि कपूर की कुछ पुरानी तस्वीरें साझा की हैं। आलिया ने ऋषि कपूर और नीतू सिंह की एक बहुत पुरानी तस्वीर साझा की है। साथ ही एक इमोशनल नोट भी लिखा है। जिसके जरिए उन्होंने बताया है कि वो ऋषि कपूर के कितना करीब थीं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

love you ❤️

A post shared by Alia Bhatt ☀️ (@aliaabhatt) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Alia Bhatt Pens Emotional Note After Rishi Kapoor Death and Share Throwback Pictures of Actor
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

आलिया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए पोस्ट साझा की है। आलिया ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'मैं क्या कह सकती हूं इस खूबसूरत आदमी के बारे में, जो मेरी जिंदगी में इतना ज्यादा प्यार और अच्छाई लेकर आए। आज हर कोई ऋषि कपूर के लीजेंड होने की बात करता है और मैंने पिछले दो सालों में एक दोस्त, चाइनीज फूड लवर, सिनेमा लवर, एक फाइटर, एक लीडर, एक सुंदर स्टोरीटेलर, एक अति उत्साही ट्विटर यूजर और एक पिता के रूप में जाना है।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

❤️❤️❤️

A post shared by Alia Bhatt ☀️ (@aliaabhatt) on

Alia Bhatt Pens Emotional Note After Rishi Kapoor Death and Share Throwback Pictures of Actor
alia bhatt - फोटो : instagram

आगे आलिया लिखती हैं, 'इन पिछले दो वर्षों में मुझे जो प्यार मिला है, मैं इसे हमेशा संजोकर रखूंगी। मैं ब्रह्मांड का शुक्रिया अदा करती हूं कि मुझे आपको जानने का मौका मिला। आज शायद हम में से अधिकतर लोग कह सकते हैं कि वह परिवार की तरह हैं क्योंकि उन्होंने ऐसा ही महसूस करवाया। लव यू ऋषि अंकल। हम आपको हमेशा याद रखेंगे।' इसके साथ ही आलिया ने अगली पोस्ट में ऋषि कपूर की एक पुरानी तस्वीर साझा की है। जिसमें वो अपने बेटे रणबीर कपूर के साथ नजर आ रहे हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

beautiful boys 🤍

A post shared by Alia Bhatt ☀️ (@aliaabhatt) on

विज्ञापन
Alia Bhatt Pens Emotional Note After Rishi Kapoor Death and Share Throwback Pictures of Actor
alia bhatt - फोटो : social media

गौरतलब है कि अभिनेत्री आलिया भट्ट पूरा दिन कपूर परिवार के साथ ही थीं। रात में अस्पताल में भी आलिया मौजूद थीं। बता दें कि ऋषि कपूर पिछले दो सालों से ल्यूकेमिया (रक्त का कैंसर) से जंग लड़ रहे थे। उन्होंने करीब एक साल तक अमेरिका में अपना इलाज करवाया। जिसके बाद पिछले साल सितंबर में ऋषि कपूर भारत वापस लौट आए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed