सब्सक्राइब करें

खैरियत से हैं नसीरुद्दीन शाह, सोशल मीडिया पर चल रहीं तबीयत खराब होने की झूठी खबरें

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Avinash Pal Updated Thu, 30 Apr 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Amar ujala fact check on Naseeruddin Shah death news on social media
नसीरुद्दीन शाह - फोटो : सोशल मीडिया

पिछले दो दिन में सिनेमा के दो नायाब सितारे इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। पहले बुधवार (29 अप्रैल) को इरफान खान का निधन हुआ और फिर उसके बाद आज (30 अप्रैल) ऋषि कपूर ने अपनी आंखें मूंद ली। इन दोनों के निधन के साथ ही सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह की तबीयत बिगड़ने और  निधन की बातें भी करने लगे।

Trending Videos
Amar ujala fact check on Naseeruddin Shah death news on social media
naseeruddin shah - फोटो : you tube

दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं सभी ऐसी खबरें एक दम फेक हैं। अमर उजाला से नसीरुद्दीन शाह के एक करीबी ने बातचीत में बताया कि, 'नसीर साहब अपने घर में हैं और एक दम खैरियत में हैं। वहीं वो भी इन खबरों से थोड़ा परेशान और सकते में हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Amar ujala fact check on Naseeruddin Shah death news on social media
naseeruddin shah - फोटो : file photo

बता दें कि ऋषि कपूर के निधन की खबर के साथ ही सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे भी पोस्ट दिखने लगे थे, जिनमें नसीरुद्दीन की खराब तबीयत की बात कही जा रही थी। वहीं कुछ पोस्ट में नसीरुद्दीन को आईसीयू में भर्ती बताया जा रहा था तो किसी पोस्ट में निधन तक का जिक्र किया गया था। हालांकि ये सभी खबरें पूरी तरह से फर्जी हैं।
 



Amar ujala fact check on Naseeruddin Shah death news on social media
Naseeruddin Shah

बता दें कि नसीरुद्दीन शाह की गिनती सिनेमा के दिग्गजों में होती है। नसीरुद्दीन शाह ने एक के बाद एक कई फिल्मों में अपने दमदार अभिनय का हुनर दिखाया है। न सिर्फ बतौर हीरो बल्कि विलेन बनकर भी नसीरुद्दीन शाह ने दर्शकों से प्यार ही पाया है। नसीरुद्दीन की हिट लिस्ट में मासूम , ए वेडनेसडे, त्रिदेव, जाने भी दो यारों, मोहरा, इश्कियां, सरफरोश, मकबूल, चाइना गेट, इरादा, बाजार, स्पर्श  और आक्रोश सहित कई फिल्में शामिल हैं।

विज्ञापन
Amar ujala fact check on Naseeruddin Shah death news on social media
Naseeruddin Shah

गौरतलब है कि नसीरुद्दीन शाह अपने अभिनय के साथ ही साथ अपने बेबाक अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं। कई ऐसे मौके देखने को मिले हैं जब नसीरुद्दीन शाह ने अपनी बात खुलकर कही, चाहें फिर इसके लिए उन्हें विरोध भी क्यों न झेलना पड़े। याद दिला दें कि कुछ महीनों पहले उनके एक बयान सुर्खियों में था, जिसमे उन्होंने कहा था कि, 'उनकी फिल्म उन लोगों को कतई पसंद नहीं आएगी जो शाहरूख खान और सलमान खान की फिल्में देखकर सीटियां मारते हैं और ताली बजाते हैं।  इसलिए ऐसे लोग मेरी फिल्म से दूर ही रहें तो बेहतर। वैसे भी हर फिल्म बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के लिए तो नहीं बनाई जाती।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed