{"_id":"5eaaf723ec834416d76093db","slug":"irrfan-khan-wife-sutapa-sikdar-pays-tribute-to-husband-wrote-emotional-post-with-rare-photo","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"निधन के बाद पत्नी सुतापा ने इरफान खान को ऐसे दिया ट्रिब्यूट, लिखा- 'मैंने खोया नहीं मैंने हासिल किया है'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
निधन के बाद पत्नी सुतापा ने इरफान खान को ऐसे दिया ट्रिब्यूट, लिखा- 'मैंने खोया नहीं मैंने हासिल किया है'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Thu, 30 Apr 2020 09:49 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
इरफान खान
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साल 2020 बॉलीवुड के लिए काल के समान नजर आ रहा है। इस साल ने लगातार दो दिनों में बॉलीवुड के दो दिग्गज अभिनेताओं को इंडस्ट्री से छीन लिया। बीते दिन बुधवार को अभिनेता इरफान खान ने मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में अंतिम सांस ली। इस खबर से लोग उबर नहीं पाए थे कि आज सुबह दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर भी काल के गाल में समा गए।
2 of 5
Irrfan Khan
- फोटो : social media
इरफान खान की मौत की खबर से पूरी फिल्म इंडस्ट्री गमगीन हो गई। लेकिन किसी की मौत से सबसे ज्यादा अगर कोई आहत होता है तो वो होता है परिवार। जिस परिवार का एक सदस्य अब दुनिया में ना रहा हो, जो कबी लौटकर ना आए वो दुख समझ से परे है। लेकिन इरफान की पत्नी ने भी बता दिया है कि वो भी अपने पति की ही तरह हिम्मत वाली हैं।
3 of 5
Irrfan Khan
- फोटो : social media
हाल ही में इरफान खान की पत्नी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट (Facebook) के जरिए इरफान के लिए एक नोट लिखा है। सुतापा ने इरफान के साथ एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर के साथ सुतापा ने लिखा है, 'मैंने खोया नहीं मैंने हर तरह से हासिल किया है'। सुतापा ने अपनी इस पोस्ट के जरिए इरफान को ट्रिब्यूट दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Irrfan Khan
- फोटो : social media
सुतापा की इस पोस्ट पर अब यूजर्स कमेंट कर रहे हैं। लोग उन्हें भी इरफान की तरह ही फाइटर कह रहे हैं। लोग इस पोस्ट पर सुतापा के मनोबल और हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं। साथ ही साथ इरफान की मौत पर दुख भी जता रहे हैं। गौरतलब है कि अभिनेता इरफान खान एक बेहतरीन अभिनेता और बेहतरीन व्यक्ति भी थे। इरफान खान के निधन से उनके फैन्स भी बेहद दुखी हैं।
विज्ञापन
5 of 5
इरफ़ान खान
- फोटो : Internet
हाल ही में फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' में नजर आए अभिनेता इरफान खान का यूं अचानक दुनिया को अलविदा कह देना किसी को भी रास नहीं आ रहा है। बता दें कि इरफान खान को साल 2018 मेंन्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर डाइग्नॉस हुआ था। जिसके बाद वो अपने इलाज के लिए करीब सालभर लंदन में ही रहे थे। जिसकी वजह से उन्होंने कई दिनों तक बॉलीवुड से दूरी बना ली थी। लेकिन वापस आते ही उन्होंने फिल्मों की दुनिया में फिर वापसी कर ली थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।