फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shahrukh Khan: शाहरुख खान का इन दो सुपरस्टार्स के साथ रह चुका है छत्तीस का आंकड़ा, फिर वर्षों बाद ऐसे हुआ मिलन

Wed, 02 Nov 2022 08:41 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 02 Nov 2022 08:41 AM IST
विज्ञापन
Shahrukh Khan Birthday Special know about king khan fight with salman khan sunny deol and how they patched up
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में बादशाह के नाम से जाने वाले अभिनेता शाहरुख खान इंडस्ट्री में अपनी रोमांटिक छवि के लिए काफी मशहूर हैं। एक से एक फिल्में कर चुके किंग खान आज जिस मुकाम पर हैं, वहां पहुंचना हर किसी के बस की बात नहीं। उनकी फैन फॉलोइंग देश से लेकर विदेशों तक फैली है और वह किसी भी देश में भारत जितनी ही पॉपुलैरिटी रखते हैं। सभी के चहेते अभिनेता 2 नवंबर को अपना 57वां  जन्मदिन मना रहे हैं। आज भी रोमांस के बादशाह पर लाखों-करोड़ों लड़कियां फिदा हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं की जिस रोमांटिक छवि के हीरो की दीवानी पूरी दुनिया है उसका पारा भी कभी-कभी बढ़ जाता है। जी हां, शाहरुख खान भी गुस्से में बॉलीवुड के कई कलाकारों से भिड़ चुके हैं।लेकिन इनमें से दो ऐसे प्रमुख अभिनेता हैं, जिनसे कई वर्षों तक किंग खान की बोलचाल बंद रही थी। यह और कोई नहीं सलमान खान और सनी देओल हैं। चलिए जानते हैं किस वजह से इनकी लड़ाई हुई थी और कब जाकर इनका पैचअप हुआ।

Shahrukh Khan Birthday Special know about king khan fight with salman khan sunny deol and how they patched up
शाहरुख खान, सलमान खान, कटरीना कैफ - फोटो : social media

सलमान से कुछ इस तरह भिड़े थे शाहरुख खान
सलमान खान और शाहरुख खान  बॉलीवुड के सबसे सक्सेसफुल एक्टर्स हैं। दोनों साथ में ‘करण अर्जुन’और ‘हम तुम्हारे हैं सनम’ जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। दोनों की दोस्ती किसी से छिपी नहीं है। लेकिन साल 2008 में अचानक से  खबरें आई थीं कि दोनों के बीच अनबन हो गई है, यहां तक कि इनके बीच बातचीत भी बंद हो गई है। दोनों की दोस्ती के बीच पड़ी इस दरार की वजह सलमान खान और उनके बीच हुई एक बहस बनी थीं। जी हां, कटरीना कैफ के बर्थडे पर दोनों के बीच लड़ाई हो गई थी और इसके बाद से दोनों ने वर्षों तक बात नहीं की थी। दोनों की लड़ाई बहुत ही छोटी सी बात पर हुई थी।
Bollywood: अनिल कपूर और उनकी पत्नी ने नाती वायु को दिया यह खास तोहफा, जानें इस गिफ्ट का मतलब

Shahrukh Khan Birthday Special know about king khan fight with salman khan sunny deol and how they patched up
शाहरुख खान, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

ऐसे हुई सुलह
शाहरुख ने एक इंटरव्यू में खुद इस लड़ाई के बारे बताया था कि, मैंने सलमान खान से शादी करने की बात पर जोर देते हुए कहा था,जब मैं घर जाता हूं मुझे बहुत खुशी होती है। बीवी होती है तो मुझे बहुत खुशी होती है। सलमान ने कहा, मैं जब घर जाता हूं, मेरी बीवी नहीं है, इसलिए मुझे उससे और ज्यादा खुशी होती है। इसके बाद किंग खान ने कहा, मैं घर जाता हूं तो मेरी लाडली मेरे गोद में बैठती है, मुझे खुशी होती है। शाहरुख की इस बात पर सलमान ने कहा, मैं घर जाता हूं, तो मेरी गोद में बहुत सारी लाडलियां बैठती हैं, मुझे और भी ज्यादा खुशी होती है। इसी बात पर दोनों का झगड़ा हो गया था। साल 2008 में हुई लड़ाई का अंत वर्ष 2013 में हुई बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में हुआ था। दोनों सुपरस्टार का इसी रात समझौता हो गया था। इसके बाद सलमान खान और शाहरुख खाान कबीर खान की फिल्म 'ट्यूबलाइट' में नजर आए थे। आनंद एल राय की फिल्म ‘जीरो’ में भी दोनों साथ नजर आए। अब फिल्म ‘पठान’ में भी दोनों साथ दिखाई देने वाले हैं।
SRK 10 Filmfare Awards: राज और राहुल में कौन रहा शाहरुख के लिए ज्यादा लकी, ‘पठान’ के टीजर से पहले यहां समझिए

विज्ञापन
विज्ञापन
Shahrukh Khan Birthday Special know about king khan fight with salman khan sunny deol and how they patched up
शाहरुख खान- सनी देओल - फोटो : सोशल मीडिया

'डर' के सेट पर सनी और शाहरुख के बीच हुई थी अनबन 
सलमान खान की तरह ही शाहरुख खान का झगड़ा अपने ढ़ाई किलो के हाथ के लिए मशहूर अभिनेता सनी देओल से भी हो चुका है। आज से 29 साल पहले फिल्म 'डर' में शाहरुख खान और सनी देओल एक साथ काम करते नजर आए थे। इसमें जहां शाहरुख खान ने निगेटिव भूमिका निभाई थी, वहीं सनी देओल एक रोमांटिक किरदार में थे। लेकिन इस फिल्म के दौरान ही शाहरुख और सनी देओल की ठन गई थी। शाहरुख खान और सनी देओल के बीच मन-मुटाव हो गया था और फिर वर्षों तक दोनों ने एक दूसरे से बात नहीं की थी। डर फिल्म में कमांडो की भूमिका में सनी देओल को विलेन शाहरुख खान के हाथों चाकू से मरना होता है। लेकिन सनी देओल इस सीन से सहमत नहीं थे। उनका मानना था कि एक कमांडो व इतना फिट शख्स को कोई ऐसे कैसे चाकू से मार सकता है।
Sunny Leone: अजब-गजब हैलोवीन अवतार में नजर आईं सनी लियोनी, फैंस बोले- क्यूटनेस ओवरलोडेड

विज्ञापन
Shahrukh Khan Birthday Special know about king khan fight with salman khan sunny deol and how they patched up
शाहरुख खान, सनी देओल - फोटो : social media

सनी देओल के बेटे ने कराई दोनों में सुलह 
सनी जहां इस सीन में बदलाव चाहते थे, वहीं यश चोपड़ा अपने निर्धारित किसी भी सीन को बदलना नहीं चाहते थे। वहीं यश चोपड़ा इतने सीनियर थे कि उनसे किसी को कुछ कहने की हिम्मत नहीं थी। लेकिन सनी देओल अपना आपा खो बैठे। शूटिंग के दौरान गुस्से में सनी देओल का हाथ पैंट की जेब में था और उनका गुस्सा इतना बढ़ गया था कि उनकी जेब फट गई। सनी का गुस्सा काफी समय तक शांत नहीं हुआ था। दरअसल, सनी को लग रहा था कि एक विलेन को 'डर' में हीरो की तरह पेश किया जा रहा है। सनी देओल ने शाहरुख खान से बात करने की कई सालों तक कोशिश नहीं की। लेकिन सनी देओल के बेटे करण देओल के डेब्यू ने दोनों के रिश्तों को सुधार दिया था। करण देओल की डेब्यू फिल्म 'पल पल दिल के पास' का टीजर रिलीज हुआ था। उस वक्त शाहरुख ने ट्विटर पर करण को बधाई दी थी, जिस पर सनी देओल ने भी रिप्लाई किया था।
Bhediya: 'भेड़िया' की एक लाइन सुनते ही वरुण धवन ने फिल्म के लिए भर दी थी हामी, एक्टर ने किया दिलचस्प खुलासा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed