फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेटी सुहाना को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे थे शाहरुख खान, एक्टर के बॉडीगार्ड्स ने फोटोग्राफर्स को दी ये चेतावनी

Sun, 31 Jan 2021 06:49 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Sun, 31 Jan 2021 06:49 PM IST
विज्ञापन
Shahrukh khan Bodyguard Warn Photographers To Not Take His Pictures Know The Reason Here
शाहरुख खान
सुपरस्टार शाहरुख खान के चाहने वालों की कोई कमी नहीं है और उनकी एक झलक के लिए उनके फैंस पागल रहते हैं। अक्सर ऐसा होता है कि शाहरुख कही जा रहे हो तो वहां फैंस और फोटोग्राफर्स की भीड़ पहले से ही जुट जाती है। लेकिन अगर ऐसा हो कि शाहरुख कही जा रहे हो और ये पहले से ही कह दिया जाए कि किंगखान कोई भी फोटो नहीं खिंचवाना चाहते। तो ये सुनने में काफी अजीब लगेगा लेकिन ऐसा ही वाकया असल में हुआ है। तो आइये आपको बताते हैं कि ऐसा क्यों हुआ?
Shahrukh khan Bodyguard Warn Photographers To Not Take His Pictures Know The Reason Here
शाहरुख सुहाना - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, शाहरुख अपनी बेटी सुहाना को एयरपोर्ट ड्रॉप करने जा रहे थे और उनके बॉडीगार्ड्स ने पहले से ही फोटोग्राफर्स को चेतावनी दे दी थी कि वो सुपरस्टार की फोटोज़ ना लें। फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो शेयर की है। इसके कैप्शन में फोटोग्राफर ने लिखा कि, 'ये वीडियो काफी दूरी से लिया गया है। क्योंकि हमें बॉडीगार्ड्स ने फोटो ना खींचने की चेतावनी दी थी। आप इस वीडियो में उनकी नई कार भी देख सकते हैं।'

Shahrukh khan Bodyguard Warn Photographers To Not Take His Pictures Know The Reason Here
शाहरुख खान - फोटो : पीटीआई
शाहरुख और सुहाना खान का ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें शाहरुख के बाल बढ़े हुए नजर आ रहे हैं। इसके अलावा वीडियो में शाहरुख की लाल रंग की नई कार भी दिखाई दे रही है। बता दें कि शाहरुख खान इस समय फिल्म 'पठान' की शूटिंग कर रहे हैं और ये लुक वो किसी के सामने लेकर नहीं आना चाहते हैं। यही वजह है कि शाहरुख के बॉडीगार्ड्स ने फोटोग्राफर्स को फोटोज़ क्लिक करने से मना कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Shahrukh khan Bodyguard Warn Photographers To Not Take His Pictures Know The Reason Here
शाहरुख खान - फोटो : Amar Ujala
फिल्म 'पठान' की शूटिंग के दौरान काफी सुरक्षा रखी जा रही है ताकि कोई भी सीन की फोटो सेट से लीक ना हो। इसके बाद भी दुबई में चल रही फिल्म की शूटिंग शेड्यूल की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हो गए। शाहरुख के फैंस को उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। इसका निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं और इसमें शाहरुख के अपोजिट एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण नजर आएंगी।
विज्ञापन
Shahrukh khan Bodyguard Warn Photographers To Not Take His Pictures Know The Reason Here
zero - फोटो : instagram
बता दें कि शाहरुख खान ने फिल्म 'दीवाना' से डेब्यू किया था और ये फिल्म ब्लॉकबस्टर हुई थी। उनके अपोजिट बॉलीवुड स्टार ऋषि कपूर और दिव्या भारती थे। सेकंड लीड होने के बावजूद शाहरुख ने अपनी अदाकारी से लोगों का दिल जीत लिया था। तो वहीं एक्टर को आखिरी बार फिल्म 'जीरो' में देखा गया था। यह फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी। इसके बाद यह पहला मौका है जब शाहरुख किसी फिल्म में काम कर रहे हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed