फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shahrukh Khan: 'पठान' का टीजर देखने के बाद फैंस का आया धुआंदार रिएक्शन, बोले- किंग इज बैक

Wed, 02 Mar 2022 06:26 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निधि पाल Updated Wed, 02 Mar 2022 06:26 PM IST
विज्ञापन
shahrukh khan film pathan release date out fans reaction on social media
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के बादशाह यानि किंग खान की फिल्म पठान की रिलीज डेट का एलान हो गया है। शाहरुख के फैंस को उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार था। फिल्म का टीजर रिलीज होने के बाद फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा के बाद फैंस के खूब रिएक्शन आ रहे हैं। यहां तक कि ट्विटर पर किंग खान, पठान और शाहरुख खान ट्रेंड करने लगा है। यूजर्स अपने स्टार्स का स्वागत कर रहे हैं। टीजर में शाहरुख की हल्की की झलक ने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। 

shahrukh khan film pathan release date out fans reaction on social media
शाहरुख खान - फोटो : Instagram Post

शाहरुख ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- मानता हूं थोड़ी देर हुई है...लेकिन इस तारीख को याद जरुर रखिएगा...पठान का समय अब शुरु हो रहा है...25 जनवरी 2023 को सिनेमा में मिलेंगे। शाहरुख की ये फिल्म हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु में भी रिलीज होगी। यशराज बैनर के 50 साल पूरे होने पर शाहरुख की वापसी और पठान  का जश्न मनाया जाएगा।

shahrukh khan film pathan release date out fans reaction on social media
शाहरुख खान - फोटो : Instagram

शाहरुख की पोस्ट के बाद फैंस भी जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- ट्विटर पर शाहरुख का राज होने वाला है और उनके फैंस आज यहां हैं। दूसरे ने लिखा- किंग वापस आ गया है। एक फैन लिखते हैं- मिठाइयां बांटो खुशी का माहौल है। फैस के साथ-साथ रणवीर सिंह ने भी शाहरुख की पोस्ट पर लिखा- किंग की वापसी।

विज्ञापन
विज्ञापन
shahrukh khan film pathan release date out fans reaction on social media
शाहरुख खान - फोटो : Insatagram- @iamsrk

इस फिल्म की चर्चा पिछले दो सालों से हो रही है। टीजर में शाहरुख की एक झलक ने इतना तो साफ कर दिया है कि वह दमदार वापसी करने वाले हैं। इस फिल्म में अभिनेता 'मैं हूं ना' यानी 18 साल बाद फाइट सीन करते हुए नजर आएंगे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म में सलमान खान भी कैमियो रोल में नजर आएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed