{"_id":"621f661b0a6d93109c425661","slug":"radhe-shyam-new-trailer-now-released-prabhas-and-pooja-hegde-film-will-be-released-on-11-march","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Radhe Shyam Trailer: ‘राधे श्याम’ का नया ट्रेलर रिलीज, ज्योतिषि के अवतार में प्रभास ने दमदार डायलॉग से मचाया धमाल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Radhe Shyam Trailer: ‘राधे श्याम’ का नया ट्रेलर रिलीज, ज्योतिषि के अवतार में प्रभास ने दमदार डायलॉग से मचाया धमाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Wed, 02 Mar 2022 06:24 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
राधे श्याम ट्रेलर
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार प्रभास इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं, जिसमें ‘राधेश्याम’ भी शामिल है। इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं क्योंकि कोरोना की वजह से इस फिल्म की रिलीज डेट कई बार आगे खिसक चुकी है और अब फैंस का ये इंतजार 11 मार्च को खत्म हो जाएगा। लेकिन इससे पहले प्रभास की इस फिल्म जुड़ी जानकारी सामने आती रहती है, जिससे फैंस का उत्साह बना रहता है। वहीं, अब प्रभास और पूजा हेगड़े की इस फिल्म का नया ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसने फैंस को खुश कर दिया है क्योंकि ये ट्रेलर फिल्म के रिलीज होने से महज चंद दिनों पहले आया है।
Trending Videos
2 of 5
राधे श्याम ट्रेलर
- फोटो : सोशल मीडिया
‘राधे-श्याम’ का ये नया ट्रेलर एक मिनट आठ सेकंड का है, जिसकी शुरुआत ही काफी धमाकेदार अंदाज में होती है। इस ट्रेलर की शुरुआत भयंकर आगे वाले एक सीन से होती है, जिसमें प्रभास हीरो की तरह दिखाई देते हैं। फिल्म में प्रभास ज्योतिषि की भूमिका में दिखाई देंगे, जिसकी एक झलक ट्रेलर में भी देखने को मिली है। इस ट्रेलर में प्रभास के दमदार डायलॉग हैं। वह कहते हैं, ‘हमें लगता है कि हम सोच रहे हैं पर हमारी सोच भी पहले से ही लिखी होती है।’
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
राधे श्याम
- फोटो : social media
ट्रेलर में आगे वह एक शख्स का हाथ देखकर उसकी जिंदगी, मौत का वक्त और सोच तक सब कुछ बता देते हैं। इस ट्रेलर में प्रभास और पूजा के प्यार भरे सीन्स को भी शामिल किया गया है। इस ट्रेलर के मुताबिक, पूजा हेगड़े ही प्रभास को फिल्म में प्यार करना सिखाती हुई नजर आएंगी। ट्रेलर में अमिताभ बच्चन की आवाज भी सुनी जा सकती है। ये ट्रेलर फैंस को खूब पसंद आ रहा है।
4 of 5
राधे श्याम
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रभास और पूजा हेगड़े की ‘राधे श्याम’ पीरियड ड्रामा फिल्म है, जिसमें 1970 के दशक की झलक देखने को मिलेगी। इस फिल्म के ज्यादार हिस्सों की शूटिंग यूरोप में हुई है, जिस वजह से इस फिल्म का बजट भी कम नही है। बताया जाता है कि फिल्म को तैयार करने में 300 करोड़ रुपये लगे हैं। इस ट्रेलर को देखने के बाद फैंस फिल्म का दिल थामकर इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
राधे श्याम
- फोटो : सोशल मीडिया
राधे श्याम का निर्देशन राधा कृष्ण कुमार ने किया है। इस फिल्म में प्रभास और पूजा हेगड़े के अलावा, सचिन खेडेकर, मुरली शर्मा, कुणाल रॉय कपूर, साशा छेत्री नजर आएंगी। इतना ही नहीं, इस फिल्म के जरिए अभिनेत्री भाग्यश्री भी बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।