{"_id":"5bdeb109bdec22696469bad4","slug":"shahrukh-khan-gauri-khan-diwali-party-kareena-kapoor-begum-look","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शाहरुख की दिवाली पार्टी में करीना के 'बेगम लुक' ने बनाया सबको 'मुरीद', जल्द देंगी 'गुड न्यूज'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शाहरुख की दिवाली पार्टी में करीना के 'बेगम लुक' ने बनाया सबको 'मुरीद', जल्द देंगी 'गुड न्यूज'
Sun, 04 Nov 2018 02:12 PM IST
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
Updated Sun, 04 Nov 2018 02:12 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
kareena kapoor
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दीपावली आने ही वाली है चारो तरफ दीपावली की तैयारिया चल रही है तो वही बॉलीवुड स्टार्स अभी से दीपावली पार्टी करनी शुरू कर दिए है। शाहरूख खान की दीपावली पार्टी में करीना कपूर हमेशा की तरह इस बार भी अलग लुक में नजर आईं। दरअसल करीना ने डिजाइनर अनामिका खन्ना के कपड़े और गहने पहने थे। हर कोई उन्हें बेगम कहकर बुला रहा था।
2 of 5
Shahrukh Khan Diwali bash 2018
- फोटो : Instagram
वहीं सैफ भी अपनी बेगम के इस अवतार से बेहद ही खुश लग रहे थे। करीना ने स्टाइलिस लंहगा पहन रखा था। इसके साथ इनके कानों की बाली और भी खूबसूरत लग रही थी। काम की बात करें तो करीना अपनी अपकमिंग फिल्म 'गूड न्यूज' की शूटिंग जल्द ही शुरू करने वाली हैं। इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं राज मेहता। इसके बाद करीना करण जौहर की फिल्म तख्त में भी नजर आएंगी।
3 of 5
kareena kapoor
- फोटो : Instagram
'जीरो' ट्रेलर लांच के महज एक दिन बाद ही शाहरुख खान ने अपने घर पर दिवाली की पार्टी रखी थी। इस पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में ज्यादातर स्टार्स ने काले रंग के कपड़ों में नजर आए, जिसे देखकर इतना तो साफ है पार्टी की थीम ब्लैक और गोल्डन थी। दिवाली पार्टी की थीम को फॉलो करते हुए शाहरुख खान ने काले रंग की शेरवानी पहनी हुई थी तो वहीं गौरी ने काले और सुनहरे रंग के कांबिनेशन में लहंगा पहना हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Shahrukh Khan Diwali bash 2018
- फोटो : Instagram
शाहरुख खान की प्री-दिवाली पार्टी में उनकी बेटी सुहाना ने मां के लहंगे से मैच करती हुई साड़ी पहनी थी। करण जौहर, आलिया भट्ट, आमिर खान, विद्या बालन, सिद्धार्थ राय कपूर, अनन्या पांडे, सारा अली खान और शनाया कपूर भी पहुंचीं। शाहरुख की प्री-दिवाली पार्टी में जहां ज्यादातर स्टार्स काले और सुनहरे कांबिनेशन को फॉलो करते दिखे तो वहीं कुछ स्टार किड्स पार्टी में पूरे सुनहरे कपड़े में दिखे। इनमें में सारा, शनाया और अनन्या पांडे का नाम शामिल है।
विज्ञापन
5 of 5
Shahrukh Khan Diwali bash 2018
- फोटो : Instagram
इस पार्टी में सबसे ज्यादा चर्चा में आलिया भट्ट रहीं। आलिया ने इस मौके पर काले रंग का लहंगा हुआ था। इसके साथ ही गोल्डन रंग के इयरिंग और छोटी सी बिंदी उनके लुक में चार चांद लगा रही थी। आलिया ने इस पार्टी में फिल्म मेकर करण जौहर के साथ जमकर पोज दिए। इस पार्टी में श्वेता और जया बच्चन पहुंची थीं हालांकि अमिताभ, अभिषेक और ऐश्वर्या नहीं गए थे। वहीं रणबीर कपूर भी पार्टी से नदारद थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।