फिल्म 'कुछ कुछ होता है' में शाहरुख खान के बेटी अंजली का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री सना सईद के साथ जनता कर्फ्यू के दिन ऐसी घटना हुई जिसने उन्हें हिलाकर रख दिया। इस दिन उनके पिता, उर्दू कवि अब्दुल अहद सईद का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। सना कुछ दिन पहले लॉस एंजेलिस गई थीं लेकिन लॉकडाउन की वजह से वो अब वहीं फंस गई हैं। दुख की बात ये है कि सना अपने पिता को आखिरी बार देख भी नहीं पाईं।
जनता कर्फ्यू में हुई थी शाहरुख की ऑन स्क्रीन बेटी के पिता की मौत, लॉकडाउन के वजह अब तक लॉस एंजेलिस में फंसीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिन्दुस्तान टाइम्स से बातचीत में सना सईद ने कहा, 'मेरे पिताजी मधुमेह के रोगी थे, और इस वजह से उनके कई अंग फेल हो गए थे। लॉस एंजेलिस में मुझे सुबह 7 बजे उनकी मौत की खबर मिली। मैं उस अपने घर आकर अपनी मां और बहन को गले लगाना चाहती थी। जिन परिस्थितियों में मैंने अपने पिता को खोया, वो बहुत दर्दनाक थीं। लेकिन मैं अपने दिल में ये बात जानती हूं कि वो बहुत दर्द में थे और अब वो निश्चित रूप से अब एक बेहतर जगह पर हैं।'
जनता कर्फ्यू की वजह से सना के परिवार ने बहुत ही कम लोगों के साथ पिता का अंतिम संस्कार कर दिया। सना ने इस बारे में बात करते हुए कहा, 'मेरे परिवार ने उसी दिन अंतिम संस्कार करने का फैसला किया था और हमारे पास केवल तीन घंटे थे। रास्ते में उन्हें पुलिस ने चेक करने के लिए रोका, लेकिन मृत्यु प्रमाण पत्र देखने के बाद उन्होंने जाने की अनुमति दे दी। मैं वहां मौजूद नहीं थी लेकिन मेरी बहन इस बात की सारी जानकारी मुझे दे रही थी।'
'कुछ कुछ होता है' में बतौर बाल कलाकार के रूप में सना सईद को खूब सराहना मिली थी। इसके बाद वो साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म 'बादल' और 'हर दिल जो प्यार करेगा' में भी नजर आईं। इन दो फिल्मों के बाद सना बड़े पर्दे पर लंबे समय तक नहीं दिखीं। साल 2012 में रिलीज हुई करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' में भी सना नजर आई थीं। इस फिल्म में वो अपने हॉट चिक लुक से फैंस का दिल जीतने में भी कामयाब रहीं।
सिनेमा के अलावा सना ने कई टीवी शोज किए। इनमें 'बाबुल का आंगन छूटे ना', 'लो हो गई पूजा इस घर की', 'कॉमेडी सर्कस' और 'लाल इश्क' जैसे कई शोज हैं। इसके अलावा वो कई रियलिटी शो 'झलक दिखला जा 6', 'झलक दिखला जा 7', 'नच बलिए 7' और 'झलक दिखना जा 9' में भी नजर आ चुकी हैं।
मध्य प्रदेश में डॉक्टरों पर पथराव से नाराज हुईं अनुष्का शर्मा, बोलीं- 'तुम्हारी जान बचाने के लिए वो...'