इसमें कोई संदेह नहीं कि शाहरुख खान एक ग्लोबल स्टार हैं। उनको ह्यूज जैकमैन और ब्रैड पिट जैसे हॉलीवुड स्टार्स के साथ भी देखा जा चुका है। अब उनकी एक तस्वीर सामने आई है जिसमें वह इंटरनेशनल आर्टिस्ट डीजे स्नेक के साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीर में दोनों हाथ जोड़कर नमस्कार करते दिख रहे हैं। इस तस्वीर को डीजे स्नेक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।
इस इंटरनेशनल स्टार ने शेयर की शाहरुख खान संग फोटो, अभिनेता के लिए लिखी बड़ी बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीजे स्नेक ने शाहरुख संग इस तस्वीर को कैप्शन से भी सजाया है। उन्होंने लिखा 'लीजेंड।' इस इंटरनेशनल स्टार के इस कैप्शन से अंदाजा लगाया जाता सकता है कि शाहरुख खान की तूती विदेशों में खूब बोलती है। गौरतलब है कि डीजे स्नेक होली से एक दिल पहले मुंबई पहुंचे थे।
A post shared by djsnake (@djsnake) on
इससे पहले डीजे मार्शमैलो ने मशहूर संगीतकार प्रीतम के साथ मिलकर एक म्यूजिक वीडियो लॉन्च किया था। बीबा नाम की इस म्यूजिक वीडियो में शाहरुख खान भी नजर आए थे। ऐसे में डीजे स्नेक भी कई बार बॉलीवुड स्टार्स के सामने अपने प्रोजेक्ट्स पेश कर चुके हैं। डीजे स्नेक ने कहा था कि उन्हें बहुत ऑफर्स मिल रहे हैं लेकिन उनके पास समय की कमी है, लेकिन वह इन सब ऑफर्स पर काम शुरू करना चाहते हैं।
A post shared by djsnake (@djsnake) on
डीजे स्नेक हाल ही में सेलेना गोमेज के और ओजुना के साथ टाका टाकी सॉन्ग रिलीज किया था। सॉन्ग काफी सुपरहिट रहा। वहीं, इवेंट के दौरान डीजे स्नेक और नोरा फतेही की एक तस्वीर भी वायरल हुई थी। नोरा फतेही पॉपुलर आइटम नंबर दिलबर-दिलबर से जानी जाती हैं। अगर शाहरुख के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह अपनी पिछली फिल्म जीरो में नजर आए थे।
A post shared by djsnake (@djsnake) on
खबर है कि अब शाहरुख खान भी वेब सीरीज की ओर दिलचस्पी दिखा रहे हैं। इससे पहले अक्षय कुमार दी एंड नाम की एक वेब सीरीज लॉन्च कर चुके हैं। यह एक खतरनाक स्टंट बेस्ट वेब सीरिज होगी। वहीं, अभिनेता सैफ अली खान वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स से अपना डिजिटल डेब्यू कर चुके हैं।