इन 5 सेलेब्स में सदा रहा छत्तीस का आंकड़ा, अमिताभ-शत्रुघ्न की तो दोस्ती ही दुश्मनी में बदली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुराग कश्यप ने कहा था हम दोनों ही एक दूसरे को पसंद नहीं करते हैं। मुझे नहीं लगता कि वो भी मुझे पसंद करते हैं। वो मेरी तरफ देखना भी पसंद ना करें। अनुराग कश्यप के साथ सलमान की अनबन फिल्म 'तेरे नाम' के निर्माण के वक्त हुई थी। अनुराग को फिल्म तेरे नाम का निर्देशन करना था, जिसमें सलमान लीड रोल में थे। फिल्म में सलमान का रोल एक यूपी के लड़के का था, मगर अनुराग को लगा कि सलमान का लुक यूपी के लड़की की तरह है, इसलिए उन्होंने सल्लू मियां को को छाती पर बाल उगाने की सलाह दी। बस फिर क्या था अनुराग फिल्म से आउट हो गए और शुरू हो गई दुश्मनी।
शाहरुख खान और अजय देवगन की दुश्मनी की शुरुआत राकेश रोशन की फिल्म ‘करण अर्जुन’ के दौरान हुई थी। इस फिल्म के लिए शाहरुख और अजय को चुना गया था लेकिन अजय देवगन शाहरुख को ऑफर किया गया रोल करना चाहते थे जिसके बाद से शुरू हुई दोनों के बीच दुश्मनी आज भी कायम है।
दीपिका पादुकोण- कटरीना कैफ
रणबीर कपूर की वजह से बॉलीवुड में दीपिका के कई दुश्मन बने। इन्हीं में से एक है कटरीना कैफ। बता दें दीपिका रणवीर कपूर के संग काफी समय तक रिलेशनशिप में थीं, लेकिन ब्रेकअप के बाद रणवीर कपूर कटरीना को डेट करने लग गए थे और इसके बाद शुरू हुई दीपिका-कटरीना के बीच की दुश्मनी। हालांकि अब कई मौकों पर दोनों को साथ भी देखा गया है।
अमिताभ बच्चन और शत्रुघ्न सिन्हा
बॉलीवुड में कभी अमिताभ बच्चन और शत्रुघ्न सिन्हा की दोस्ती की मिसाल दी जाती थी, लेकिन 70 के दशक में दोनों की इस दोस्ती को किसी की नजर लग गई। दोनों ने 'काला पत्थर', 'दोस्ताना' और 'शान' जैसी सुपर हिट फिल्मों में साथ काम किया लेकिन दोनों के बीच दुश्मनी की वजह बॉलीवुड में अमिताभ बच्चन से उनका कद बड़ा होना था।