फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शाहरुख की अभिनेत्री ने किया लव लाइफ का खुलासा, बोलीं- 'पता नहीं तुम मुझे किस नेकी के बदले मिले हो'

Tue, 16 Jun 2020 01:44 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 16 Jun 2020 01:44 AM IST
विज्ञापन
Shahrukh Khan Raees pakistani actress Mahira Khan revealed her love life for the first time
माहिरा खान - फोटो : Social Media

शाहरुख खान की फिल्म रईस में नजर आने वाली पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान ने अपनी लव लाइफ को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। एक इंटरव्यू को दौरान माहिरा ने सलीम करीम के बारे में बातचीत की। पिछले लंबे वक्त से माहिरा और सलीम के डेट करने के खबरें सामने आ रही हैं।

Shahrukh Khan Raees pakistani actress Mahira Khan revealed her love life for the first time
माहिरा खान - फोटो : Social Media

इंस्टाग्राम लाइव के दौरान एंकर ने माहिरा खान से बातचीत के दौरान कहा कि अब आपको प्यार हो चुका है जिनका नाम सलीम है। इस पर माहिरा ने बात टालते हुए कहा प्लीज मोहब्बत पर बात मत करें, मुझे डर लगता है।

Shahrukh Khan Raees pakistani actress Mahira Khan revealed her love life for the first time
माहिरा खान - फोटो : file photo

जब एंकर ने माहिरा से पूछा कि ‘प्यार कब और कैसे हुआ ये नहीं पूछेंगे, मगर जब आप उनको देखती हैं तो आपके दिमाग में क्या ख्याल आता है?' इस पर माहिरा ने जवाब देते कहा, ‘मेरे ड्रामा शो हमसफर में एक लाइन थी, जो मुझे बहुत पसंद है। जहां अशर खीरत से कहता है, पता नहीं तुम मुझे किस नेकी के बदले मिली हो। मुझे भी यही लगता है। मुझे नहीं पता मैंने क्या किया, मगर मैंने कुछ तो किया है जिसके बदले मुझे सलीम मिले।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Shahrukh Khan Raees pakistani actress Mahira Khan revealed her love life for the first time
माहिरा खान - फोटो : Social Media

बता दें कि माहिरा खान ने अपने घरवालों के खिलाफ जाकर अली अक्सारी से लव मैरिज की थी। हालांकि ये रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं टिक सका और साल 2015 में ये शादी टूट गई। माहिरा का अब 11 साल का एक बेटा भी है। पिछले कुछ दिनों माहिरा और सलीम के अफेयर की खबरें पाकिस्तान में खूब चर्चा में हैं।

विज्ञापन
Shahrukh Khan Raees pakistani actress Mahira Khan revealed her love life for the first time
रईस - फोटो : social media

माहिरा खान ने अपने करियर की शुरुआत बतौर वीजे की थी। साल 2011 में उन्होंने पाकिस्तानी फिल्म बोल में काम किया था। इसके बाद माहिरा ने कई टीवी सीरियल में काम किया और वो पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना-पहचाना चेहरा बन गईं। साल 2017 में उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म रईस में काम किया।

मिथुन चक्रवर्ती की इन 10 फिल्मों में मिलेंगे आपको उनके अभिनय के नौ रस, 70 के हुए गन मास्टर जी 9

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed