शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को क्रूज ड्रग्स मामले में लगभग एक महीने का समय जेल में बिताना पड़ा था। अब वह जेल से बाहर आ चुका है और हर शुक्रवार उसे एनसीबी में हाजिरी लगानी होती है। आलीशान बंगले में रहने वाले और लग्जीरियस लाइफस्टाइल जीने वाले आर्यन पर जेल में रहने के कारण मानसिक स्वास्थ्य काफी प्रभावित हुआ है। खबरों की मानें तो शाहरुख अब मशहूर लाइफस्टाइल कोच अरफीन खान से आर्यन की काउंसलिंग करवाएंगे।
Aryan Khan: शाहरुख के बेटे की काउंसलिंग करेंगे अरफीन खान, जानें क्यों हैं बॉलीवुड में मशहूर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरफीन खान बॉलीवुड में बहुत ही चर्चित हैं। उनके इंस्टाग्राम पेज पर लिखा है कि वह बॉलीवुड के नंबर एक कोच, टेड स्पीकर हैं। ऋतिक रोशन ने उनकी तारीफ करते हुए कहा था कि उनके पास जादू है और वह अपनी बातों से लोगों को काफी प्रभावित करते हैं। टीवी अभिनेता रवि दुबे ने भी उनकी काफी तारीफ की थी। वह हजारों लोगों की मदद कर चुके हैं।अब वहीं आर्यन खान को भी उनसे मदद मिलने वाली है।
जेल में लंबा समय गुजारने का आर्यन पर बहुत ही बुरा प्रभाव पड़ा है। खबरों की मानें तो आर्यन अब बेहद शांत हो गया है, वह किसी से बातें नहीं करता है और अकेले में वक्त गुजार रहा है। पहले आर्यन घर की हर पार्टी में शामिल होता था लेकिन अब वह खुद को इन सबसे दूर रख रहा है। शाहरुख और गौरी को आर्यन की चिंता है ऐसे में अब अरफीन की मदद से वह उसके मानसिक स्वास्थ्य को ठीक करेंगे।
ड्रग्स केस की बात करें तो नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने हाल ही में कहा कि एनसीबी के अधिकारी आर्यन खान की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के समक्ष अपील दायर करने पर विचार विमर्श कर रहे हैं। इसके लिए हाई कोर्ट के जमानत आदेश की जांच परख कर कानूनी राय ली जा रही है।
जस्टिस एन डब्ल्यू संब्रे की एकल पीठ ने 28 अक्तूबर को आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा की जमानत स्वीकार कर ली थी। इसके बाद बॉम्बे हाईकोर्ट ने जमानत आदेश की विस्तृत कॉपी जारी की थी। इसमें स्पष्ट लिखा हुआ था कि अदालत को प्रथम दृष्टया आरोपियों के खिलाफ ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है जिससे यह साबित हो सके कि उन्होंने ड्रग्स से संबंधित कोई अपराध करने की साजिश रची थी।अदालत ने यह भी कहा था कि आर्यन के फोन से जो व्हॉट्सएप चैट सामने आए हैं उनमें ऐसी कोई भी आपत्तिजनक बात सामने नहीं आई है जिससे यह पता चले कि उन तीनों ने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर कोई अपराध किया है या साजिश रची है।