फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आधी रात को शाहरुख खान घर से निकले बाहर, हजारों फैंस ने चीख-चीखकर बर्थडे किया विश

Fri, 02 Nov 2018 09:33 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 02 Nov 2018 09:33 AM IST
विज्ञापन
Shahrukh Khan wave fans outside Mannat at midnight on the his birthday
shahrukh khan at Mannat - फोटो : amar ujala

शाहरुख खान आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। बॉलीवुड के किंग खान के बर्थडे पर हर साल फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस बार फैंस को किंग खान ने ज्यादा इंतजार नहीं करवाया और आधी रात को घर से बाहर निकलकर सभी की शुभकामनाओं को स्वीकार किया। इसके साथ ही शुक्रिया कहा।

Shahrukh Khan wave fans outside Mannat at midnight on the his birthday
Shahrukh Khan - फोटो : amar ujala

हमेशा की तरह इस बार भी फैंस का जमावड़ा राज 12 बजे शाहरुख खान के घर के बाहर लगना शुरू हो गया था। फैंस अपने चहेते स्टार की एक झलक पाने के लिए काफी बेताब दिखे। फैंस का प्यार देखकर शाहरुख खान भी खुद को रोक न सके और आधी रात को बालकनी में आकर सभी का अभिवादन किया। 

Shahrukh Khan wave fans outside Mannat at midnight on the his birthday
Shahrukh Khan - फोटो : amar ujala

किंग खान को देखते ही फैंस जोर से जोर से चिल्लाने लगे। शाहरुख खान के लिए फैंस का यह एक्साइटमेंट देखने लायक था। शाहरुख खान न केवल घर की बालकनी में आए बल्कि फैंस को फ्लाइंग किस भी दिए। यह ऐसा पहला मंजर नहीं है जब शाहरुख खान के घर के बाहर फैंस का ऐसा जमावड़ा लगा हो। इस साल किंग खान अपने बर्थडे पर फैंस को खास तोहफा देने वाले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shahrukh Khan wave fans outside Mannat at midnight on the his birthday
zero - फोटो : File Photo

'जीरो' के ट्रेलर को आज मुबंई में लांच किया जाएगा। खास बात यह है कि 'जीरो' के ट्रेलर लांच के दौरान मुंबई में उत्तर प्रदेश के शहर मेरठ को रिक्रिएट करने की योजना बनाई है। बताया जा रहा है कि 'जीरो' की कहानी मेरठ की पृष्ठभूमि पर बनी है। इसलिए मेकर्स ने इसके ट्रेलर लांच के दौरान मुंबई में मेरठ का सेट बनाया है। 'जीरो' फिल्म की बात करें तो हाल ही में इसके दो पोस्टर रिलीज हुए हैं। दोनों ही पोस्टर दमदार है।

विज्ञापन
Shahrukh Khan wave fans outside Mannat at midnight on the his birthday
zero - फोटो : twitter
इस फिल्म में शाहरुख खान के अलावा कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा लीड रोल में हैं। 'जीरो' में अनुष्का एक पैरालाइज्ड साइंटिस्ट की भूमिका निभा रही हैं। शाहरुख फिल्म में अनुष्का के गाइड बने हैं जिनसे उन्हें प्यार हो जाता है। एक पोस्टर में अनुष्का व्हील चेयर पर नजर आ रही हैं और बैकग्राउंड में दिल्ली का कनॉट प्लेस भी नजर आ रहा है। फिल्म एक बौने व्यक्ति के जीरो से हीरो बनने की कहानी को दर्शाती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed