फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शाहरुख खान ने बेटी सुहाना खान को दी नसीहत, इस वजह से सयानी गुप्ता ने कसा तंज

Sat, 03 Oct 2020 03:30 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sat, 03 Oct 2020 03:30 AM IST
विज्ञापन
Shahrukh Khan Wishes Fans On Gandhi Jayanti With Daughter Suhana Khan Photo Actress Sayani Gupta Targets Him
शाहरुख खान, सयानी गुप्ता - फोटो : Twitter/Instagram

2 अक्तूबर को देशभर में गांधी जयंती मनाई गई। इस खास मौके पर कई बॉलीवुड सेलेब्स ने अपनी तरफ से बधाई भी दी। इसी कड़ी में अभिनेता शाहरुख खान ने भी अपनी बेटी की तस्वीर साझा करते हुए सभी को गांधी जयंती की शुभकामनाएं दी। लेकिन शाहरुख का ये बधाई देने का तरीका अभिनेत्री सयानी गुप्ता को नागवार गुजरा। तभी तो शाहरुख के इस पोस्ट पर उन्होंने तंज कसा है।

Shahrukh Khan Wishes Fans On Gandhi Jayanti With Daughter Suhana Khan Photo Actress Sayani Gupta Targets Him
शाहरुख खान - फोटो : Instagram

अभिनेता शाहरुख खान सोशल मीडिया पर  भी एक्टिव रहते हैं। शाहरुख अक्सर कई पोस्ट करते रहते हैं। वो हमेशा हर त्योहार पर अपने फैंस को शुभकामनाएं देते रहते हैं। इस बार भी उन्होंने गांधी जी की 151वीं जयंती पर लोगों को शुभकामनाएं दी साथ ही एक संदेश भी दिया।

Shahrukh Khan Wishes Fans On Gandhi Jayanti With Daughter Suhana Khan Photo Actress Sayani Gupta Targets Him
शाहरुख खान - फोटो : Instagram

शाहरुख ने इस पोस्ट के साथ अपनी बेटी सुहाना खान की तस्वीर साझा की। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, 'इस गांधी जयंती अगर हम अपने बच्चों को कुछ सिखाना चाहें या फिर कुछ ऐसा बताना चाहें जो उनके अच्छे-बुरे समय में काम आए, तो वो है- बुरा मत सुनो, बुरा मत देखो और बुरा मत बोलो।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shahrukh Khan Wishes Fans On Gandhi Jayanti With Daughter Suhana Khan Photo Actress Sayani Gupta Targets Him
सयानी गुप्ता - फोटो : Instagram

शाहरुख के इस ट्वीट पर 'फोर मोर शॉट्स' फेम अभिनेत्री सयानी गुप्ता ने प्रतिक्रिया दी है। सयानी ने शाहरुख के इस ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा, 'सही तो बोलना ही चाहिए। गांधी जी ने हमें ये भी सिखाया है कि सत्य के लिए बोलना चाहिए, पीड़ितों के लिए आवाज उठानी चाहिए, दलित भाई-बहनों के हक के लिए बोलना चाहिए। सिर्फ अपने आंख-कान बंद नहीं कर लेने चाहिए।'

विज्ञापन
Shahrukh Khan Wishes Fans On Gandhi Jayanti With Daughter Suhana Khan Photo Actress Sayani Gupta Targets Him
सुहाना खान - फोटो : Instagram: @suhanakhan2

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले शाहरुख की बेटी सुहाना ने सोशल मीडिया पर स्किन कलर को लेकर बात रखी थी। उन्होंने रंगभेद करने वाले को करारा जवाब दिया था। शाहरुख के इस पोस्ट को पिता की बेटी को दी जा रही नसीहत के रूप में भी देखा जा रहा है। जो कि सयानी गुप्ता को पसंद नहीं आया।

पढ़ें: रामू की हीरोइन का कास्टिंग काउच पर सनसनीखेज खुलासा, माधुरी, दीपिका, प्रियंका के लिए कही ये बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed