फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shakti Kapoor: शक्ति कपूर के लिए ऋषि कपूर ने बदल दी थी अपने जन्मदिन की तारीख, खूब मशहूर हुए दोस्ती के किस्से

Sun, 03 Sep 2023 10:02 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 03 Sep 2023 10:02 AM IST
विज्ञापन
Shakti Kapoor birthday know unknown facts about actor and his life career struggles net worth films family
शक्ति कपूर - फोटो : अमर उजाला

शक्ति कपूर अपनी दमदार अदाकारी से दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं। उन्होंने हिंदी सिनेमा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया हैl अपने करियर में शक्ति कपूर ने कई तरह के किरदार निभाए हैं। खलनायक के किरदार में उन्होंने इंडस्ट्री में गहरी छाप छोड़ी। शुरुआत में ज्यादातर फिल्मों में वह बतौर विलेन नजर आते थे, लेकिन उन्होंने अपनी खलनायक की छवि को तोड़ते हुए कॉमिक किरदार भी निभाए और कॉमेडियन के रूप में भी दर्शकों के दिल में जगह बनाई। शक्ति कपूर को इंडस्ट्री के तमाम सितारों का भी भरपूर प्यार मिला, जिसमें से एक थे ऋषि कपूर। शक्ति कपूर की दोस्ती ऋषि कपूर के साथ बहुत अच्छी थी। दोनों की दोस्ती के काफी किस्से भी मशहूर हुए। चलिए आज शक्ति कपूर के जन्मदिन पर जानते हैं उनकी दोस्ती से जुड़ा एक खास किस्सा...

Shakti Kapoor birthday know unknown facts about actor and his life career struggles net worth films family
शक्ति कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

शक्ति कपूर का जन्म तीन सितंबर 1952 को दिल्ली में एक पंजाबी परिवार में हुआ था। शक्ति कपूर का असली नाम सुनली सिकंदरलाल कपूर है। उन्होंने फिल्मों में खलनायक का किरदार निभाने के लिए अपना नाम शक्ति कपूर रख लिया था। शक्ति कपूर के पिता दिल्ली के कनॉट प्लेस में एक दर्जी की दुकान चलाते थे। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1975 से की और 80 और 90 के दशक की फिल्मों में शक्ति कपूर का किरदार चाहे वो विलेन का हो या फिर कॉमेडी का, वह बेहद मशहूर हुआ। इंडस्ट्री में शक्ति कपूर की ऋषि कपूर के साथ दोस्ती भी बहुत खास थी।

Shakti Kapoor birthday know unknown facts about actor and his life career struggles net worth films family
शक्ति कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, ऋषि कपूर का जन्म चार सितंबर 1952 को हुआ था और शक्ति का जन्म इसी साल तीन सितंबर को। दोनों के जन्मदिन में केवल एक दिन का अंतर था। अपनी दोस्ती से जुड़ा एक खास किस्सा खुद शक्ति ने साझा किया था। एक बार शक्ति ने इंटरव्यू के दौरान बताया था कि मेरा बर्थडे तीन सितंबर को होता है और उनका चार सितंबर को। हम दोनों एक ही बर्थ ईयर 1952 शेयर करते हैं। वह मेरे से एक दिन छोटे हैं। ऋषि के साथ मेरी जिंदगी बहुत पुरानी है। मैंने उनके साथ 25-30 फिल्में की होंगी। मनमोहन देसाई की ‘नसीब’, डेविड धवन की ‘बोल राधा बोल’, ‘ईना मीना डीका’ और ‘सरगम’ जैसी फिल्मों में हमने साथ काम किया, इसलिए हम लोगों ने जिंदगी का काफी हिस्सा एक साथ साझा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shakti Kapoor birthday know unknown facts about actor and his life career struggles net worth films family
शक्ति कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

शक्ति ने बताया था कि मेरी जिंदगी में बहुत कम लोग रहे हैं, जो मेरे साथ खड़े रहे हैं और ऋषि उनमें से एक थे, चूंकि हमारे जन्मदिन में एक दिन का अंतर था तो उन्होंने एक बार मुझसे पूछा था कि वह अपना जन्मदिन उनकी तरह शानदार तरीके से क्यों नहीं मनाते। मैंने उनसे कहा कि आपकी तरह पार्टी देने और 100 लोगों को इनवाइट करने के लिए मेरे पास इतने पैसे नहीं है, तब से उन्होंने अपना जन्मदिन एक दिन पहले मेरे साथ मनाना शुरू कर दिया, ताकि हम साथ में जन्मदिन मना सकें। उन्होंने मेरे लिए कई बार आरके स्टूडियो में पार्टी दी। वहां दो केक होते थे। एक पर उनका और दूसरे पर मेरा नाम लिखा होता था।

विज्ञापन
Shakti Kapoor birthday know unknown facts about actor and his life career struggles net worth films family
शक्ति कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

जब ऋषि कपूर ने शक्ति के साथ अपना जन्मदिन मनाना शुरू किया तो अभिनेता को बहुत खुशी हुई और इंडस्ट्री में लोग उन्हें पहचानने भी लगे। इस बारे में अभिनेता ने बात करते हुए कहा था कि जब हम साथ जन्मदिन मानते थे तो लोग मुझे पहचानने लगे थे। लोग कहा करते थे कि शक्ति कपूर भी कोई चीज है इंडस्ट्री में, जिसका जन्मदिन ऋषि कपूर मना रहे हैं। इसके अलावा शक्ति और ऋषि ने कई सारी चीजें जीवन में साथ की हैं। उनके बच्चे भी साथ में समय बिताते हैं। अपने जन्मदिन पर अक्सर शक्ति, ऋषि को याद करते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed