{"_id":"5b8ba2c042c7924646255ea1","slug":"shakti-kapoor-birthday-special-7-unknown-facts-about-his-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रेप सीन पर भड़क उठी थीं शक्ति कपूर की मां, थिएटर छोड़कर आई थीं बाहर, पिता ने लगाई थी खूब डांट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रेप सीन पर भड़क उठी थीं शक्ति कपूर की मां, थिएटर छोड़कर आई थीं बाहर, पिता ने लगाई थी खूब डांट
Mon, 03 Sep 2018 07:56 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 03 Sep 2018 07:56 AM IST
विज्ञापन
1 of 8
Shakti Kapoor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
हिंदी सिनेमाजगत के सबसे बड़े विलेन शक्ति कपूर का 3 सितंबर को जन्मदिन है। शक्ति कपूर ने अपने फिल्मी सफर में 700 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। 80 से 81 के बीच शक्ति कपूर की महज 2 फिल्में रिलीज हुई थी जिसने शक्ति को बॉलीवुड का सबसे बड़ा खलनायक बना दिया था। शक्ति कपूर ने कुछ फिल्मों में सकारात्मक भूमिका भी निभाई लेकिन फिल्मों में उनकी नकारात्मक शख्सियत लोगों को इतनी रास आई उनका नाम आज बॉलीवुड के सबसे सफल नकारात्मक भूमिका निभाने वाले एक्टर की लिस्ट में शुमार हो गया है। शक्ति कपूर के जन्मदिन पर हम आपको उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ अनसुने किस्से बताते हैं।
2 of 8
Shakti Kapoor
शक्ति कपूर का असली नाम सुनील सिकंदरलाल कपूर है। शक्ति को अपना यह नाम बिल्कुल भी पसंद नहीं था जिस वजह से उन्होंने इसे बदल दिया था। शक्ति पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखते हैं इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के करोड़ीमल कॉलेज से पढ़ाई की थी।
3 of 8
shakti kapoor
शक्ति कपूर ने कादर खान के साथ करीब 100 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है। जिसमें उन्होंने नकारात्मक भूमिका निभाई है। शक्ति कपूर ने शिवांगी से लव मैरिज की थी। कहा जाता है कि शक्ति की शिवांगी से फिल्म 'किस्मत' के सेट पर मुलाकात हुई थी। पहली मुलाकात में ही वह शिवांगी को दिल दे बैठे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
Shakti Kapoor
पहली मुलाकात के बाद शिवांगी को शक्ति अपनी स्पोर्ट्स कार में घुमाने लगे। शिवांगी भी धीरे धीरे उनसे प्यार करने लगी थीं। जिसके बाद दोनों ने शादी कर ली। शिवांगी फेमस एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे की बहन हैं।
विज्ञापन
5 of 8
Shakti Kapoor
साल 2005 में एक न्यूज चैनल ने स्टिंग का वीडियो जारी किया। जिसमें शक्ति कपूर एक लड़की से टीवी शो में रोल के बदले सेक्शुअली एडवांटेज लेने की कोशिश करते हुए कैमरे में कैद हुए थे। यही नहीं शक्ति कपूर उस लड़की से कहते हुए पाए गए थे कि इंडस्ट्री में तो ऐसा होता ही आया है। आज जितनी भी बड़ी एक्ट्रेसेस ऊंचाईयों तक पहुंची हैं वो सभी ऐसे फेवर देने के बाद ही वहां तक पहुंची हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।