फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yo Yo Honey Singh: हनी सिंह को एक और नोटिस, पत्नी संग घरेलू हिंसा मामले में अदालत ने दिए ये निर्देश

Wed, 15 Sep 2021 07:42 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Wed, 15 Sep 2021 07:42 PM IST
विज्ञापन
shalini talwar file fresh application delhi court has sent new notice to yo yo honey singh
शालिनी, हनी सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता और गायक यो यो हनी सिंह की मुसीबतें खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। कुछ समय पहले ही उनकी पत्नी शलिनी तलवार ने हनी सिंह पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसके बाद कोर्ट ने यो यो हनी सिंह को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया था। 3 सितम्बर को अदालत ने पंजाबी गायक यो-यो हनी सिंह की पत्नी को ससुराल से अपना सामान लाने की अनुमति प्रदान कर दी। अदालत ने दंपती को निर्देश दिया कि इस दौरान दोनों किसी भी प्रकार से अभद्र भाषा या विवाद में लिप्त नहीं होंगे। अदालत से बाहर आने के बाद सिंह ने कहा कि जज द्वारा कराई गई काउंसलिंग अच्छी थी और उम्मीद है कि सब कुछ ठीक-ठाक रहेगा।



हनी सिंह को भेजा गया नया नोटिस

पत्नी शलिनी तलवार के नए आवेदन के बाद अब इस मामले में हनी सिंह को दिल्ली कोर्ट की तरफ से एक नया नोटिस भेजा गया है। दरअसल हनी सिंह कि पत्नी के नए आवेदन के आधार पर कोर्ट ने हनी सिंह को नया नोटिस जारी किया गया है, जिसमें उन्हें ये निर्देश दिए गए हैं कि उनकी जो भी चल-अचल संपत्ति और कंपनिया हैं और जो भी संपत्ति उनकी यूएई में हैं, उसमें किसी भी तीसरे को अधिकारी बनाने में रोकने की मांग की गई है।

shalini talwar file fresh application delhi court has sent new notice to yo yo honey singh
हनी सिंह, शालिनी तलवार - फोटो : सोशल मीडिया

मजिस्ट्रेट तानिया सिंह द्वारा की गई थी काउंसलिंग

मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट तानिया सिंह ने एक घंटे से अधिक समय तक दंपती की चैंबर काउंसलिंग की। इसके बाद उन्होंने हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार को 5 सितंबर को दो संरक्षण अधिकारियों की मौजूदगी में अपने ससुराल से अपना सामान लाने की अनुमति प्रदान कर दी। अदालत ने कहा कि विवाह में सामान्यत: टूट-फूट होती है, लेकिन दोनों को अपने भावों को गलत तरीके से प्रदर्शित नहीं करना चाहिए। अदालत ने शालिनी को कहा कि जब वह ससुराल से सामान लेने जाएं तो उसे मर्यादा बनाए रखनी चाहिए। अदालत ने स्पष्ट किया कि इस दौरान दंपती किसी भी प्रकार के अपशब्दों का आदान-प्रदान नहीं करेंगे।

shalini talwar file fresh application delhi court has sent new notice to yo yo honey singh
हनी सिंह, शालिनी तलवार - फोटो : सोशल मीडिया

शालिनी द्वारा मांगे गए अंतरिम मुआवजे की होगी सुनवाई

अदालत ने मामले की सुनवाई 28 सितंबर तय करते हुए कहा कि ईश्वर हमें दोनों पक्षों के साथ न्याय करने की ताकत दे। अगली सुनवाई के दौरान अदालत शालिनी द्वारा मांगे गए अंतरिम मुआवजे और रहने के लिए घर की मांग मुद्दे पर सुनवाई करेगी। अदालत ने शालिनी तलवार से अगले दस दिनों में अपना बैंक अकाउंट स्टेटमेंट और इनकम का हलफनामा भी पेश करने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
shalini talwar file fresh application delhi court has sent new notice to yo yo honey singh
हनी सिंह, शालिनी - फोटो : सोशल मीडिया

क्या था पत्नी शालिनी का आरोप 

शालिनी की रिपोर्ट्स के मुताबिक हनी सिंह का परिवार लगातार उन्हें शारीरिक रूप से चोट पहुंचा रहा था। अपनी याचिका में उन्होने कहा, बीते कई सालों से हनी सिंह द्वारा उनके साथ मारपीट की जा रही हैं। शालिनी ने कहा कि हनी सिंह और उनके परिवार ने उन्हें मानसिक और भावनात्मक रूप से इस कदर तोड़ दिया था कि उन्हें ऐसा महसूस होता था कि वो कोई जानवर हैं। उन्होने याचिका में बताया कि उनके साथ बहुत ही बुरा सुलूक होता था।

विज्ञापन
shalini talwar file fresh application delhi court has sent new notice to yo yo honey singh
हनी सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

मुआवजे के रूप में मांगे थे10 करोड़

रिपोर्ट्स के मुताबिक शालिनी ने मामले में 10 करोड़ रुपये का मुआवजा मांगते हुए कहा है कि उनके साथ इस रिश्ते में जानवरों की तरह बर्ताव किया गया है। शलिनी ने कोर्ट से ये भी आग्रह किया कि वो हनी सिंह को ये आदेश दें कि वो हर महीने दिल्ली में उनके घर के किराए के लिए उन्हें पांच लाख का चेक दे, ताकि उन्हें अपनी मां पर निर्भर होकर ना रहना पड़े।
 

 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed