{"_id":"599d4d754f1c1bdf6c8b4bd5","slug":"shammi-kapoor-stardom-post-marriage-with-geeta-bali","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उम्र भर इस एक्ट्रेस के प्यार को तरसते रहे शम्मी कपूर पर अंत तक हासिल न कर पाए","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
उम्र भर इस एक्ट्रेस के प्यार को तरसते रहे शम्मी कपूर पर अंत तक हासिल न कर पाए
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर
Updated Wed, 23 Aug 2017 03:29 PM IST
विज्ञापन
शम्मी कपूर, गीता बाली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बात जब भी हिंदी सिनेमा की जोड़ियों की आती है तो उनमे शम्मी कपूर और गीता बाली की जोड़ी को भी शान से शामिल किया जाता है। कई जोड़ियां ऐसी रही हैं जिनका प्रेम किसी अमर प्रेम से कम नहीं। ऐसे ही प्रेम वाली जोड़ी थी शम्मी कपूर और गीता बाली की।
शम्मी कपूर, गीता बाली
गीता बाली और शम्मी कपूर की मुलाकात केदार शर्मा की फिल्म 'रंगीन रातें' के सेट पर हुई। गीता बाली उन दिनों हिंदी सिनेमा में अपने पैर जमा चुकी थी, जबकि कपूर खानदान से ताल्लुक रखने के बावजूद शम्मी कपूर फिल्में हासिल करने के लिए जद्दोजहद कर रहे थे। गीता बाली की सिफारिश पर ही शम्मी कपूर को ये फिल्म मिली थी,
इसलिए जब सेट पर दोनों की मुलाकात हुई तो शम्मी कपूर गीता बाली के स्टारडम के कारण उनसे बात करने में हिचक रहे थे, लेकिन जल्द ही दरियादिल गीता बाली ने अपने इस फिल्मी हीरो की हिचक को हवा में उड़ा दिया। गीता की दरियादिली, बड़ी-बड़ी आँखें और मोहक मुस्कान में खुद को भुला बैठे थे शम्मी कपूर।
पढ़ें - अपने जमाने में खूब हिट रहे थे ये चाइल्ड आर्टिस्ट, अब दिखते हैं ऐसे

शम्मी कपूर में एक गजब का अल्हड़पन था। ये मस्तमौला गीता को भी रास आने लगा। आउटडोर शूटिंग पर रानीखेत गयी फिल्म की टीम और निर्देशक केदार शर्मा की तीखी नजरों के बीच शुरू हुआ मुलाकातों का सिलसिला टीम की वापसी तक पूरा परवान चढ़ चुका था। मुंबई पहुँचने तक दोनों जीने-मरने की कसम खा चुके थे, लेकिन शम्मी कपूर को बखूबी पता था कि ये इतना आसन भी नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
शम्मी कपूर, गीता बाली
गीता बाली न केवल उनसे उम्र में बड़ी थी बल्कि वो 'बावरे नैन' में बड़े भाई राजकपूर और 'आनंदमठ' में पिता पृथ्वीराज कपूर की हीरोइन भी रह चुकी थीं। उस पर शम्मी का हिचकोले खाता फिल्मी करियर। जाहिर था कि कपूर खानदान शम्मी को शादी की रजामंदी नहीं दे सकता था,
लेकिन शम्मी थे कि गीता के लिए हर हद्द तोड़ने को तैयार बैठे थे। परिवार की नाखुशी उन्हें और बेकरार किये जा रही थी। गीता बाली शम्मी की इस परेशानी को समझ रही थी, लेकिन वो कर भी क्या सकती थी।
लेकिन शम्मी थे कि गीता के लिए हर हद्द तोड़ने को तैयार बैठे थे। परिवार की नाखुशी उन्हें और बेकरार किये जा रही थी। गीता बाली शम्मी की इस परेशानी को समझ रही थी, लेकिन वो कर भी क्या सकती थी।
विज्ञापन
शम्मी कपूर, गीता बाली
खैर, जब बात नहीं बनी तो शम्मी कपूर ने अपने खानदान के खिलाफ जाने का फैसला कर लिया और फिर एक दिन शम्मी कपूर गीता बाली के साथ मुंबई में एक मंदिर में शादी करने के लिए जा पहुंचे।
शम्मी कपूर जब मंदिर पहुंचे तो मंदिर के दरवाजे बंद हो चुके थे, इसलिए पुजारी ने उनकी शादी कराने से इंकार कर दिया।
शम्मी कपूर जब मंदिर पहुंचे तो मंदिर के दरवाजे बंद हो चुके थे, इसलिए पुजारी ने उनकी शादी कराने से इंकार कर दिया।